बॉलीवुड

Dream Girl Box Office Collection Day 1: आयुष्मान खुराना को जन्मदिन पर मिला फैंस से शानदार तोहफा, करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी ड्रीम गर्ल

ड्रीम गर्ल एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. आयुष्मान इस फिल्म में एक छोटे शहर के लड़के का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं. उनके पास महिला की आवाज में बोलने की कला है. फिल्म में नुसरत भरुचा भी अहम रोल में हैं.

Dream Girl Box Office Collection Day 1: आयुष्मान खुराना को जन्मदिन पर मिला फैंस से शानदार तोहफा, करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी ड्रीम गर्ल
फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में आयुष्मान खुराना (Photo Credits: Instagram)

आयुष्मान खुराना आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में अब उनके फैंस ने भी उन्हें शानदार तोहफा दिया हैं. बीते शुक्रवार रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला हैं. जिसका नतीजा ये हुआ है कि ये आयुष्मान के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन चुकी हैं. इतना ही नहीं इस साल रिलीज हुई बाकी मिड बजट फिल्मों जैसे उरी और छिछोरे के मुकाबले भी ड्रीम गर्ल ने बाजी मारी है. आयुष्मान की इस फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले इन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ दिया है.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के कलेक्शन को सामने लाया है. तरण के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 10 करोड़ से उपर की कमाई की है. जो आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म है. इससे पहले आयुष्मान की फिल्म बधाई हो ने 7 करोड़ से उपर की कमाई थी.

इतना ही नहीं इस साल मिड रेंज फिल्मों में भी ड्रीम गर्ल का दम देखने को मिल रहा है. उरी ने जहां पहले दिन 8.20  करोड़ की कमाई की थी वहीं लुक्का छुप्पी ने 8 करोड़ की. जबकि छिछोरे ने साढ़े 7 करोड़ के करीब अक बिजनेस हासिल किया था.

बता दें कि ड्रीम गर्ल एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. आयुष्मान इस फिल्म में एक छोटे शहर के लड़के का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं. उनके पास महिला की आवाज में बोलने की कला है. फिल्म में नुसरत भरुचा भी अहम रोल में हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2019 11:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).