बॉलीवुड

दिशा पटानी पर मेहरबान हुए सलमान खान, भारत के बाद दिया ये बड़ी फिल्म का ऑफर?

दिशा पटानी इन दिनों सलमान खान स्टारर फिल्म 'भारत' पर काम कर रही हैं जिसके बाद अब उन्हें सलमान की बड़ी फिल्म के सीक्वल में काम करने का ऑफर दिया गया है

दिशा पटानी पर मेहरबान हुए सलमान खान, भारत के बाद दिया ये बड़ी फिल्म का ऑफर?
सलमान खान और दिशा पटानी (Photo Credits: Facebook)

फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' (MS Dhoni: The Untold Story) में अपने अभिनय से दिशा पटानी (Disha Patani) ने बड़े पैमाने पर पॉपुलैरिटी हासिल की और फैंस को अपना दीवाना बनाया. अब दिशा इन दिनों सलमान खान (Salman Khan) स्टारर फिल्म 'भारत' (Bharat) पर काम कर रही हैं. इस फिल्म के लिए खुद सलमान भी जोरों शोरों से जुटे हुए हैं और ये फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी. अब मीडिया में आई ताजा खबरों की मानें तो इस फिल्म के बाद दिशा सलमान की फिल्म 'किक' के सीक्वल में नजर आ सकती हैं.

मुंबई मिरर की खबर के अनुसार, दिशा को कई बार साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadidawala) के दफ्तर के पास देखा गया है और इस बात को लेकर अब कयास लगाया जा रहा है कि दिशा को 'किक सीक्वल' (Kick Sequel) में बड़ा रोल मिल सकता है. रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि दिशा और साजिद अन्य फिल्मों की स्क्रिप्ट पर पर भी बातचीत कर रहे हैं जिसमें से एक 'बागी 3' (Baaghi 3). इस फिल्म की स्क्रिप्टिंग जारी है और ये भी रिविल किया गया कि 'बागी 3' अपने पिछले पार्ट की कहानी को आगे लेकर नहीं जाएगी. ये फिल्म एक नई कहानी पेश करेगी. अब दिशा 'किक सीक्वल' या फिर 'बागी 3' में नजर आ सकती हैं.

 

View this post on Instagram

 

🌸🌸 #MyCalvins @calvinklein

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

बता दें कि दिशा इन दिनों अपनी हॉट और बोल्ड फोटोज के चलते मीडिया में बनी रहती हैं. सोशल मीडिया पर आए दिन वो अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं जिसके चलते फैंस भी उनका बोल्ड अंदाज देखकर हैरान हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2019 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).