कार्तिक सुब्बराज की गैंगस्टर-थ्रिलर में नजर आएंगे धनुष
साउथ सुपरस्टार धनुष अब कार्तिक सुब्बराज की गैंगस्टर थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे. इससे पहले वो हॉलीवुड फिल्म 'द एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जर्नी ऑफ द फ़क़ीर' में नजर आए थे. धनुष ने अब ट्विटर के माध्यम से अपनी इस नई फिल्म के बारे में फैंस को जानकारी दी है.
अभिनेता और फिल्म निर्माता धनुष (Dhanush) निर्देशक कार्तिक सुब्बराज (Karthik Subbaraj) की आने वाली तमिल गैंगस्टर-थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे, फिल्म की शूटिंग पूरी तरह से ब्रिटेन में होगी.
धनुष ने शुक्रवार को फिल्म निर्माताओं के एक बयान का ट्वीट किया, जिसमें कहा गया है, "वाईएनओटी स्टूडियो और रिलायंस एंटरटेनमेंट बहुमुखी अभिनेता धनुष और प्रतिभाशाली निर्देशक कार्तिक सुब्बराज के साथ अपनी अगली तमिल फिल्म करने जा रहे हैं."
View this post on Instagram
फिल्म में महिला लीड का किरदार ऐश्वर्या लक्ष्मी निभाएंगी, फिल्म की शूटिंग अगस्त से शुरू होगी.
अभिनेता धनुष ने कहा कि वह सुब्बराज के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं.
धनुष ने कहा, "मैं इसे लेकर काफी उत्साहित हूं. फिल्म का निर्देशन कार्तिक सुब्बराज करेंगे और इसे वाईएनओटी स्टूडियो अपने प्रतिभाशाली कास्ट के साथ निर्मित करेगा."
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2019 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

