Cannes 2019 में दीपिका पादुकोण की ड्रेस देखकर लोग उड़ा रहे मजाक, कहा- ये तो बाथिंग स्क्रब लग रही हैं
दीपिका पादुकोण ने कान फिल्म फेस्टिवल 2019 में ऐसा ड्रेस पहना जिसे देखने के बाद लोग उनकी जमकर खिल्ली उड़ा रहे हैं
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हर साल की तरह इस साल भी कान फिल्म फेस्टिवल 2019 (Cannes Film Festival 2019) में हिस्सा लेने पहुंची है. इस इवेंट के रेड कारपेट पर जहां पहले दिन का अंदाज लोगों को खूब पसंद आया वहीं दूसरे दिन दीपिका की ड्रेसिंग स्टाइल फैंस के बीच अब चर्चा का विषय बनी हुई है. दीपिका इस इवेंट के रेड कारपेट पर लाइम ग्रीन कलर की ड्रेस में नजर आईं.
दीपिका ने अपने उस ड्रेस के साथ अपना फोटोशूट भी कराया है जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर की हैं.
इस ड्रेस को Giambattista Valli ने डिजाइन किया है. इस ड्रेस को दीपिका ने साटन रोज पिंक हसबैंड स्कार्फ के साथ पहना हुआ है.
रेड कारपेट पर दीपिका यहां अपने एक कॉन्फिडेंट अंदाज में नजर आईं. लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज देखने के बाद फैंस उनके स्टाइल को लेकर दो हिस्सों में बट गए हैं.
एक तरफ जहां उनके फैंस ने उनके इस लुक के लिए उनकी सराहना की वहीं कई लोगों न उन्हें जमकर ट्रोल (troll) भी करना शुरू कर दिया. दीपिका की फोटोज पर कई सारे कमेंट्स जिसमें लोग उनके इस ड्रेस को देखने के बाद उनकी तुलना 'लूफा' (Loofah) और 'बाथिंग स्क्रब' (bathing scrub) से कर रहे हैं.
इतना ही नहीं कई ऐसे भी लोग थे जिन्होंने कहा कि शादी के बाद अब दीपिका पर स्टाइल के मामले में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का असर पड़ गया है.
बात करें फिल्मों को तो दीपिका जल्द ही मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) की फिल्म 'छपाक' (Chhapak) में नजर आएंगी. इस फिल्म में वो एक एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका में नजर आएंगी. ये फिल्म 10 जनवरी, 2020 को रिलीज हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2019 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

