बॉलीवुड

Weekend Motivation: दीपिका पादुकोण का हॉट वर्कआउट Video हुआ वायरल, दिखा स्लिम और सेक्सी अवतार

दीपिका पादुकोण का एक हॉट वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दीपिका पाइलेट्स मशीन पर कसरत करती हुई नजर आ रही हैं. ये वीडियो वाकई उनके सभी के परफेक्ट वीकेंड मोटिवेशन है जो इसी तरह की स्लिम एंड ट्रिम पर्सनालिटी चाहते हैं.

Weekend Motivation: दीपिका पादुकोण का हॉट वर्कआउट Video हुआ वायरल, दिखा स्लिम और सेक्सी अवतार
दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की स्लिम और ट्रिम पर्सनालिटी का राज सभी के सामने हैं. ये बात सभी जानते हैं कि दीपिका फिल्मों के साथ ही जिम में भी खूब मेहनत करती हैं. अक्सर उनकी कई सारी फोटोज सामने आ चुकी हैं जिसमें वो जिम में स्ट्रिक्ट एक्सरसाइज करती हुईं नजर आई. अब सोशल मीडिया पर दीपिका का एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में दीपिका पाइलेट्स (Pilates) मशीन पर कसरत करती हुई दिख रही हैं. वीडियो इंटरनेट पर काफी चर्चा में है और ये वाकई उनके फैंस के परफेक्ट वीकेंड मोटिवेशन भी बन चूका है.

दीपिका इस वीडियो में अपने हॉट अंदाज में मशीन पर कसरत करती हुई नजर आ रही है. बात करें फिल्मों की तो दीपिका जल्द ही रणवीर सिंह के साथ 1983 वर्ल्ड कप पर बन रही फिल्म '83' में नजर आएंगी.

इसके अलावा वो एक एसिड अटैक सर्वाइवर पर आधारित फिल्म 'छपाक' (Chhapak) में नजर आएंगी जिसका निर्देशन मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) कर रही हैं. ये फिल्म 10 जनवरी, 2020 को रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2019 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).