टीवी

तस्वीरों में देखें कॉमेडियन बलराज और उनके भाई का खूबसूरत बॉन्ड

कॉमेडी टीवी शो ‘एंटरटेनमेंट की रात’ से अपनी पहचान बनाने वाले बलराज अपने भाई के बेहद करीब हैं

तस्वीरों में देखें कॉमेडियन बलराज और उनके भाई का खूबसूरत बॉन्ड
कॉमेडियन बलराज और उनके भाई (Photo Credits: File Photo)

कॉमेडियन बलराज हाल ही में अपने भाई से मिलने के लिए ऑस्ट्रलिया पहुंचे और उनके साथ टाइम स्पेंड किया. एक तरफ जहां बलराज मुंबई में अपने करियर के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं वहीं उनके भाई ऑस्ट्रेलिया में स्थित हैं. ऐसे में अपने काम से समय निकालकर बलराज उनके साथ वक्त बिताने पहुंचे.

वहां उन्होंने अपने भाई के साथ अपने बचपन के दिनों को याद किया और उनके साथ ऑस्ट्रेलिया में घूमने भी निकले. यही नहीं, उन्होंने रक्षाबंधन का त्यौहार भी वहीं पर साथ मिलकर मनाया.

कॉमेडियन बलराज और उनके भाई (Photo Credits: File Photo)

आपको बता दें कि बलराज ने कॉमेडी टीवी शो ‘एंटरटेनमेंट की रात’ की रात से अपनी पॉपुलैरिटी हासिल की. कॉमेडी के साथ ही बलराज सामाजिक कार्य करने में भी विश्वास रखते हैं. कुछ ही समय पहले खबर आई थी कि उन्होंने अपने निधन के बाद अपना देह दान करने का फैसला किया है.

कॉमेडियन बलराज और उनके भाई (Photo Credits: File Photo)

इसी के साथ बलराज सामाजिक संस्थानों में जाकर बच्चों के साथ भी टाइम स्पेंड करते हैं. टीवी पर बलराज अपने कॉमिक प्रेजेंस से सभी को खूब हंसाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2018 11:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).