मनोरंजन

कास्टिंग काउच पर एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने किया था बड़ा खुलासा, अब कहा घर में घुसकर मिली जान से मारने की धमकी

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियों पर कास्टिंग काउच का इल्जाम लगाने वाली एक्ट्रेस श्री रेड्डी एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं. उन्होंने पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उनके घर में घुसकर फाइनांसर सुब्रामनी और उनके असिस्टेंट ने 21 मार्च को उन्हें जान से मारने की धमकी दी...

कास्टिंग काउच पर एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने किया था बड़ा खुलासा, अब कहा घर में घुसकर मिली जान से मारने की धमकी
एक्ट्रेस श्री रेड्डी, (फोटो क्रेडिट्स: Instgram)

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियों पर कास्टिंग काउच का इल्जाम लगाने वाली एक्ट्रेस श्री रेड्डी (Sri Reddy) एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं. उन्होंने पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उनके घर में घुसकर फाइनांसर सुब्रामनी और उनके असिस्टेंट ने 21 मार्च को उन्हें जान से मारने की धमकी दी. श्री रेड्डी की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी सुब्रामनी को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही हैं.

एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने साउथ के टॉप फिल्म मेकर्स, डायरेक्टर्स और एक्टर्स पर काम के बदले यौन शोषण करने का आरोप लगाया था और विरोध में हैदराबाद फिल्म चेंबर ऑफ कॉमर्स के दफ्तर के बाहर टॉपलेस होकर धरने पर बैठक गई थीं. इस दौरान उन्होंने मांग की थी कि फिल्म इंडस्ट्री में तेलुगू स्ट्रग्लिंग एक्टर्स को 75 प्रतिशत मौका दिया जाना चाहिए और तेलुगू फिल्म चैंबर में भी मेम्बरशिप देनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर पर लगा एक्ट्रेस से अफेयर का आरोप, सपोर्ट में उतरे फैंस ने ऐसे दिया जबाब

आपकों बता दें कि पिछले साल श्री रेड्डी ने कास्टिंग काउच को लेकर बहुत बड़ा खुलासा किया था. उन्होंने टॉलीवुड के बड़े चेहरे एआर मुर्गदास, डायरेक्टर प्रोड्यूसर राघव लारेंस, और एक्टर श्रीकांत शामि पर कास्टिंग काउच के आरोप लगाए थे. लेकिन उस वक्त उन्हें हैदराबाद आर्टिस्ट असोसिएशन की ओर से कोई मदद नहीं मिली थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2019 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).