'हेट स्टोरी-2' की एक्ट्रेस सुरवीन चावला पर लगा 40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
सुरवीन चावला के खिलाफ 40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगा है. उन पर यह आरोप होशियारपुर के एक निवासी सत्यपाल गुप्ता ने लगाया है.
फिल्म 'हेट-स्टोरी-2' में अपने हॉट और बोल्ड अवतार से फेमस हुई अभिनेत्री सुरवीन चावला एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. उनसे जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. सुरवीन चावला के खिलाफ 40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगा है. उन पर यह आरोप होशियारपुर के एक निवासी सत्यापाल गुप्ता ने लगाया है.
सुरवीन के अलावा उनके पति अक्षय ठक्कर और भाई मनविन्दर चावला के खिलाफ भी धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है. सत्यापाल गुप्ता के मुताबिक इन तीनों ने उन्हें फिल्म 'नील बटे सन्नाटा' में पैसे लगाने को कहा था. शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्हें 40 लाख के बदले 50 लाख रुपए देने का वायदा भी किया गया था पर उन्हें ऐसी कोई भी रकम नहीं दी गई. पंजाब केसरी की खबर के मुताबिक थाना सिटी के एस.एच.ओ लोमेश शर्मा का कहना है कि,"शिकायतकर्त्ता सत्यपाल गुप्ता की शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी सुरवीन चावला व उनके पति अक्षय ठक्कर निवासी जोगेश्वरी मुंबई व सुरवीन चावला के भाई मनविन्दर चावला निवासी चंडीगढ़ के खिलाफ धारा 420 के अधीन केस दर्ज किया गया है.पुलिस की तरफ से जल्द ही तीनों आरोपियों को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस दिए जाएंगे. मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए तो पुलिस आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई जरूर करेगी."
बॉलीवुड के अलावा सुरवीन चावला कई पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुकी है. इनमें 'डिस्को सिंह', 'धरती', 'साड्डी लव स्टोरी', 'सिंह Vs कौर' और 'तौर मित्रां दी' जैसी फिल्मों के नाम शुमार है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2018 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

