चीन में 'मॉम' के रिलीज पर भावुक हुए बोनी कपूर
चीन ( China) में शुक्रवार को श्रीदेवी की आखिरी फिल्म 'मॉम' रिलीज हुई और यह पल बोनी कपूर के लिए काफी भावुक रहा.
चीन (China) में शुक्रवार को श्रीदेवी (Sridevi) की आखिरी फिल्म 'मॉम' (Mom) रिलीज हुई और यह पल बोनी कपूर (Boney Kapoor) के लिए काफी भावुक रहा.
श्रीदेवी (Sridevi) के पति और फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "आज चीन में 'मॉम' रिलीज हुई है. मेरे लिए यह एक भावनात्मक क्षण है. श्री की आखिरी फिल्म को इस तरह के वृहद पैमाने के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए जी स्टूडियो का धन्यवाद. मुझे आशा है कि वहां पर भी लोग इस फिल्म के साथ जुड़ेंगे."
Mom releases in China today. An emotional moment for me. Thank you @ZeeStudios_ for spreading Sri’s last film to such wider audiences. I hope people will connect with the film there too. @SrideviBKapoor @MomTheMovie pic.twitter.com/VgAtGiuG9H
— Boney Kapoor (@BoneyKapoor) May 10, 2019
रवि उदयवर निर्देशित इस फिल्म में श्रीदेवी को एक मां के रूप में दिखाया गया है जो अपनी सौतेली बेटी को न्याय दिलाने के लिए एक नए सफर की शुरुआत करती है. फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री सजल अली ने इस किरदार को निभाया है जिसके साथ सामूहिक दुष्कर्म होता है.
श्रीदेवी को मरणोपरांत इस फिल्म में निभाए गए अपने किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. यह फिल्म इससे पहले 40 क्षेत्रों में रिलीज हो चुकी है जिनमें पोलैंड, रूस, ब्रिटेन, अमेरिका, सिंगापुर और चेक रिपब्लिक शामिल हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2019 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

