बॉलीवुड

डायरेक्टर जोया अख्तर का सुरक्षाकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव, घर के लोगों का किया गया टेस्ट

खबर के मुताबिक जोया अख्तर, उनकी मां हनी ईरानी संग घर के बाकी सदस्यों का भी कोरोना टेस्ट किया गया है. जिसकी रिपोर्ट अभी सामने नहीं आई है.

डायरेक्टर जोया अख्तर का सुरक्षाकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव, घर के लोगों का किया गया टेस्ट
जोया अख्तर (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेखा (Rekha) की सुरक्षागार्ड के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब उनकी पड़ोसी जोया अख्तर (Zoya Akhtar) का भी सुरक्षाकर्मी कोरोना संक्रमित पाया गया है. दरअसल कल ही जोया अख्तर के बंगले के बाहर बीएमसी के अधिकारियों ने कोरोना संक्रमित पाए जाने का बोर्ड लगाया था. जिसके बाद उनके बंगले को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया था. ऐसे में अब जानकारी मिली है कि जोया अख्तर का सुरक्षाकर्मी जो रेखा के सुरक्षाकर्मी के साथ संपर्क में था वो भी कोरोना संक्रमित पाया गया है. ABP की खबर के मुताबिक जोया अख्तर, उनकी मां हनी ईरानी संग घर के बाकी सदस्यों का भी कोरोना टेस्ट किया गया है. जिसकी रिपोर्ट अभी सामने नहीं आई है.

आपको बता दे कि जोया अख्तर का बंगला जो बांद्रा के बैंडस्टैंड इलाके में मौजूद है. वो रेखा के बंगले से बिलकुल सटा हुआ है. ऐसे में जब कल जोया के बंगले पर बीएमसी ने नोटिस बोर्ड लगाया तब सभी ने यही अनुमान लगाया कि रेखा के घर मिले कोरोना संक्रमित सदस्य के चलते जोया के बंगले को भी सील किया गया होगा. लेकिन अब मामले की सच्चाई सामने आ चुकी हैं.

हालांकि जोया संग उनके घर के सभी सदस्य ने भले ही कोरोना को जांच करा ली हो लेकिन रेखा ने अपने बंगले के अंदर बीएमसी अधिकारीयों को एंट्री नहीं करने दी है. इसके साथ ही उन्होंने अपना कोरोना जांच भी नहीं करवाया है. रेखा की मैनेजर ने फरजाना ने बीएमसी अधिकारीयों से साफ़ कहा है कि रेखा बिलकुल ठीक है और उनमे कोरोना के लक्षण नहीं मिले है. ऐसे में उन्होंने कोरोना जांच की जरूरत नहीं है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2020 07:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).