Gay का किरदार निभाने पर पर बोलीं Zareen Khan, कही ये खास बात
जरीन खान ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'हम अकेले हैं तुम अकेले' में एक समलैंगिक महिला की भूमिका निभाई है. निमार्ताओं को शुरू में उन्हें इस भूमिका में लेने पर संदेह था, हालांकि अभिनेत्री का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने ऐसी स्थिति का सामना किया.
जरीन खान (Zareen Khan) ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'हम अकेले हैं तुम अकेले' में एक समलैंगिक महिला की भूमिका निभाई है. निमार्ताओं को शुरू में उन्हें इस भूमिका में लेने पर संदेह था, हालांकि अभिनेत्री का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने ऐसी स्थिति का सामना किया. जरीन ने आईएएनएस को बताया कि यह पहली बार नहीं है कि लोगों ने मुझ पर अपनी फिल्म में नॉन ग्लैमर रोल करने के लिए कास्ट करने में संदेह किया है पहले भी मेरा साथ ऐसा हो चुका है.
उन्होंने कहा, ''लेकिन, हां, मुझे एक ऑडिशन के लिए कहा गया था और मैं ऑडिशन देने से ज्यादा खुश हुई क्योंकि लोगों को पता होना चाहिए कि मैं इस रोल को कर पाउंगी या नहीं. उन्हें ऑडिशन पसंद था और मैं इस फिल्म का हिस्सा बन गई. ''
जरीन पहली बार स्क्रीन पर संमलैंगिंग किरदार निभा रही है. क्या किरदार निभाने में कोई दिक्कत हुई? जरीन बताती है कि यह वास्तव में मुश्किल नहीं था. बॉडी लैंग्वेज की बात करूं तो मैं हमेशा से एक टॉम बॉय की तरह रही हूं, उस विशेषता ने मुझे फिल्म में मदद की.''
अभिनेत्री को 2010 में फिल्म 'वीर' में सुपरस्टार सलमान खान द्वारा लॉन्च किया गया था. उन्होंने अपने हर रोल को पूरी ईमानदारी के साथ निभाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2021 11:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

