बॉलीवुड

यूट्यूब स्टार प्यूडीपाई ने सुशांत सिंह राजपूत को दी श्रद्धांजलि, प्रशंसक उनके वीडियो देखकर हुए प्रभावित

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर उनके फैंस, सोशल मीडिया यूजर्स एक्टर की याद में फोटोज और वीडियो शेयर कर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं अब फेमस यूट्यूब स्टार प्यूडीपाई ने भी सुशांत सिंह राजपूत पर वीडियो बनाकर एक्टर श्रद्धांजलि अर्पण की. उनके इस वीडियो पर उनके फैंस प्रभावित हुए हैं

यूट्यूब स्टार प्यूडीपाई ने सुशांत सिंह राजपूत को दी श्रद्धांजलि, प्रशंसक उनके वीडियो देखकर हुए प्रभावित
स्वीडिश यूट्यूब स्टार प्यूडीपाई और सुशांत सिंह राजपूत (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन पर उनके फैंस, सोशल मीडिया यूजर्स एक्टर की याद में फोटोज और वीडियो शेयर कर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं अब फेमस यूट्यूब स्टार प्यूडीपाई (PewDiePie) ने भी सुशांत सिंह राजपूत पर वीडियो बनाकर एक्टर श्रद्धांजलि अर्पण की. उनके इस वीडियो पर उनके फैंस प्रभावित हुए हैं.

स्वीडिश यूट्यूबर ने अपने सोशाल मीडिया अकाउंट पर सुशांत पर 24 मिनिट का वीडियो बनाया हैं. जिसमें वीडियो की शुरूआती में प्यूडीपाई कहते हैं कि वे सुशांत को न ही जानते थे और न ही उनके बहुत बड़े फैन थे. इस वीडियो का शीर्षक उन्होंने 'सुशांत सिंह राजपूत पर प्रतिक्रिया' रखा हैं. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, सुशांत का पुराना वीडियो शेयर किया हैं जिसमें सुशांत इंजीनियर स्टूडेंट से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो पर बातचीत करते हुए यूट्यूबर कहते है कि, "सुशांत और उनकी लाइफस्टाइल मिलती जुलती हैं." यह भी पढ़े: सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ आज होगी रिलीज, एक्टर की याद में फैंस ने ट्विटर पर ट्रेंड करवाया #DilBecharaDay

प्यूडीपाई ने आगे बातचीत के दौरान बताया कि, सुशांत उन्हें इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलो करते थे. उन्होंने एक्टर के इंटरव्यू देखे हैं, जिसमें सुशांत ने अपनी बॉलीवुड की जर्नी को लेकर मोटिवेशनल स्पीच दिए हैं. जो उनके फैंस को सपनों को पूरा करने के लिए प्रभावित करती हैं. जिस वजह से फेलिक्स एरविड उल्फ जेलबर्ग सुशांत से प्रभावित हुए. साथ ही उनके फैंस ने सुशांत के लिए वीडियो बनाने के लिए उन्हें धन्यवाद कहा हैं.

प्यूडीपाई की प्रशंसा करते हुए कुछ ट्वीट :

बहुत अछे इंसान:

धन्यवाद:

बहुत सन्मान :

उन्हें लोग इस तरह प्यार बरसा रहे हैं 

बता दे कि स्वीडिश यूट्यूबर प्यूडीपाई के इस वीडियो को 25 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा हैं वहीं 4 लाख से भी ज्यादा लोग इसे पसंद कर रहे हैं. बता दें कि सुशांत की 'दिल बेचारा' फिल्म आज डिजनी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2020 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).