WWE रेसलर जॉन सीना ने रणवीर सिंह को बनाया 'Stone Cold Singh', एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन
डब्ल्यूडब्ल्यूई के मशहूर स्टार जॉन सीना ने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की एक भयानक फोटो शेयर करके सभी को चौंका दिया है. इस फोटो में रणवीर के बड़े-बड़े बाल और चेहरा काफी डरावना नजर आ रहा है.
डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) के मशहूर स्टार जॉन सीना (John Cena) ने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की एक भयानक फोटो शेयर करके सभी को चौंका दिया है. इस फोटो में रणवीर के बड़े-बड़े बाल और चेहरा काफी डरावना नजर आ रहा है. इस फोटो को इंटरनेट पर पोस्ट करके जॉन ने उन्हें स्टोन कोल्ड सिंह (Stone Cold Singh) बता दिया. इसे देखने के बाद लोग भी हैरान हैं और इस पर कमेंट भी कर रहे हैं.
जॉन ने इंस्टाग्राम पर इस फोटो को पोस्ट किया है जिसपर उन्होंने लिखा है, "स्टोन कोल्ड सिंह." जाहिर सी बात है कि ये फोटो एडिट की हुई है जिसे देखकर अब खुद रणवीर भी दंग रह गए. जॉन के मजाकिया अंदाज पर रणवीर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, "हाहाहाहा."
View this post on Instagram
वहीं लोग भी इस फोटो पर कमेंट करते हुए कह रहे हैं, "खलीबली हो गया है दिल." आपको बता दें कि स्टोन कोल्ड उर्फ स्टीवन एंडरसन (Steven Anderson) अमेरिकन एक्टर, प्रोड्यूसर और डब्ल्यूडब्ल्यूई के जाने माने रेसलर हैं.
वहीं बात करें जॉन की तो सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहते हैं और आए दिन एक से बढ़कर एक फोटोज शेयर करते रहते हैं और लोगों का इसी तरह से मनोरंजन करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2020 08:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

