बॉलीवुड

WWE स्टार जॉन सीना ने इरफान खान और ऋषि कपूर को दी श्रद्धांजलि, सोशल मीडिया पोस्ट देखकर भावुक हुए फैंस

भारतीय फिल्म जगत ने इस हफ्ते अपने दो बेशकीमती हीरों को खो दिया. एक तरफ जहां 29 अप्रैल, बुधवार को इरफान खान का निधन हो गया वहीं 30 अप्रैल, गुरुवार को ऋषि कपूर के निधन की खबर आई.

WWE स्टार जॉन सीना ने इरफान खान और ऋषि कपूर को दी श्रद्धांजलि, सोशल मीडिया पोस्ट देखकर भावुक हुए फैंस
इरफान खान, जॉन सीना और ऋषि कपूर (Photo Credits: Instagram)

भारतीय फिल्म जगत ने इस हफ्ते अपने दो बेशकीमती हीरों को खो दिया. एक तरफ जहां 29 अप्रैल, बुधवार को इरफान खान (Irrfan Khan) का निधन हो गया वहीं 30 अप्रैल, गुरुवार को ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन की खबर आई. इन दोनों ही कलाकारों के देहांत के बाद बॉलीवुड समेत अन्य क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए इन्हें श्रद्धांजलि दी. अब डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) के सबसे मशहूर और लोकप्रिय रेसलर में से एक रह चुके जॉन सीना ने भी इन दोनों ही कलाकारों को याद करते हुए इन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी.

जॉन सीना ने सोशल मीडिया पर इरफान खान की फोटो पोस्ट है. इस फोटो के साथ उन्होंने किसी तरह का कैप्शन नहीं लिखा है. ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर के निधन के बाद भारत में ऑनलाइन सर्च में 7000 प्रतिशत की हुई वृद्धि

 

View this post on Instagram

 

A post shared by John Cena (@johncena) on

ठीक उसी तरह से उन्होंने ऋषि कपूर के निधन पर भी उनकी फोटो पोस्ट की थी और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी थी. ये भी पढ़ें: इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने ये कार्टून शेयर करके किया पिता की महानता को याद, देखें फोटो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by John Cena (@johncena) on

गौरतलब है कि जॉन सीना (John Cena) के ज्यादतर इंस्टाग्राम पोस्ट्स में देखा गया कि वो किसी भी फोटोज के साथ कैप्शन नहीं लिखते हैं. ऐसे में ऋषि कपूर और इरफान खान की फोटो पर भी उन्होंने कैप्शन नहीं लिखा है. लेकिन उनके पोस्ट्स से पता चलता है कि इन दोनों ही कलाकारों का जॉन भी काफी सम्मान करते थे और उनके निधन पर उन्हें याद कर रहे हैं.

उनके पोस्ट्स को देखने के बाद लोग भी इसपर कमेंट करते हुए उनकी सराहना कर रहे हैं कि उन्होंने भारतीय फिल्म जगत के इन दो दिग्गजों को याद किया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2020 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).