सलमान की सिफारिश पर क्या संजय दत्त करेंगे 'लवरात्रि' में कैमियो ?
सूत्रों की माने तो सलमान ने संजू बाबा को इस मूवी में एक छोटा सा कैमियो करने के लिए गुजारिश की हैं
बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान फिल्म 'लवरात्रि' से अपने जीजा आयुष शर्मा को बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन अभिराज मिनावाला ने किया है. अभिराज ने इस फिल्म में न ही सिर्फ आयुष को लॉन्च किया बल्कि इस फिल्म की हिरोइन वरीना को भी बॉलीवुड में इंट्रोड्यूस कराया हैं. सलमान खान अपने जीजा की फिल्म को प्रमोट करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे है. सलमान अपने सोशल मीडिया के जरिये 'लवरात्रि' को प्रमोट करते ही हैं. साथ ही सलमान ने अपने शो 'दस का दम' में भी फिल्म की कास्ट के साथ प्रमोशन किया था.
सूत्रों की माने तो सलमान ने संजू बाबा को इस मूवी में एक छोटा सा कैमियो करने के लिए गुजारिश की हैं. संजू बाबा और सलमान की बहन अर्पिता खान का काफी अच्छा रिश्ता है. संजय दत्त अर्पिता को अपनी छोटी बहन मानते हैं. ऐसे में बाबा इस ऑफर को नहीं ठुकरा सकते. लेकिन आपको बता दे कि संजय और सलमान के रिश्ते में कड़वाहट आ चुकी हैं. वे दोनों एक दूसरे के आमने सामने आने से बचते हैं. तो क्या ऐसे में बाबा सलमान के इस ऑफर को अपनाकर सब गिले शिकवे भूलाकर सलमान के इस ऑफर को अपनाएंगे ? या फिर ना बोलकर अर्पिता को नाराज करेंगे, ये तो आनेवाला वक़्त ही बताएगा.
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान फिल्म 'भारत' की शूटिंग में बिजी है. फिल्म 'भारत' में कैटरिना कैफ के साथ सलमान की हिट जोड़ी का निर्देशन अली अब्बास जफ़र कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2018 05:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

