बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन से किस बात का बदला लेना चाहते हैं शाहरुख खान ?

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने आज एक ऐसा ट्वीट किया जिसने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया.

अमिताभ बच्चन से किस बात का बदला लेना चाहते हैं शाहरुख खान ?
शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन (Photo Credits: Twitter and Facebook)

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने आज एक ऐसा ट्वीट किया जिसने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया. उन्होंने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को टैग करते हुए लिखा कि, "मैं आपसे बदला लेने आ रहा हूं बच्चन साहब, तैयार रहिएगा." फैन्स इस ट्वीट को पढ़कर दंग रह गए और सोचने लगे कि आखिकार किंग खान बिग बी से किस बात का बदला लेना चाहते हैं. शाहरुख के ट्वीट का जवाब देते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा कि, "अरे भाई शाहरुख, बदला लेने का टाइम तो निकल गया..अब तो सबको बदला देने का टाइम है."

अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान  (Shah Rukh  Khan) के बीच हुई यह बातचीत किसी को समझ में नहीं आई. लेकिन थोड़ी ही देर में तापसी पन्नू ने सबका कंफ्यूजन क्लियर कर दिया. उन्होंने अपनी फिल्म 'बदला' (Badla)  का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि, "शाहरुख..गलत चीज मांग ली आपने...अब तो बन गई फिल्म.. पर फिर भी कुछ लेना ही है तो बदला का पोस्टर ही ले लीजिये...अमिताभ बच्चन आप यहां पर बहुत अच्छे लग रहे हो... बदला का ट्रेलर कल रिलीज होगा.." इस पोस्टर में अमिताभ बच्चन को देखा जा सकता है. तापसी के अलावा बिग बी ने भी एक पोस्टर शेयर किया. उनके द्वारा शेयर किए गए पोस्टर में तापसी पन्नू नजर आ रही हैं.

यह भी पढ़ें:-  शाहरुख खान के साथ रेखा ने 'रश्के कमर' पर जमकर लगाए ठुमके, देखें Video

आपको बता दें कि फिल्म 'बदला' में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू प्रमुख भूमिकाएं निभाते हुए दिखेंगे. फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष (Sujoy Ghosh) ने किया है और गौरी खान (Gauri Khan) इस फिल्म की निर्माता हैं. यह फिल्म 8 मार्च को रिलीज हो सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2019 01:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).