शाहरुख खान के साथ रेखा ने 'रश्के कमर' पर जमकर लगाए ठुमके, देखें Video
रविवार रात स्टार प्लस पर 'लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स' (Lux Golden Rose Awards) का प्रसारण किया गया. अवॉर्ड समारोह में रेखा (Rekha) को लेजेंडरी ब्यूटी का अवॉर्ड दिया गया. अवॉर्ड शो में रेखा ने कांजीवरम साड़ी पहन रखी थी और वह काफी खूबसूरत लग रही थी
रविवार रात स्टार प्लस पर 'लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स' (Lux Golden Rose Awards) का प्रसारण किया गया. अवॉर्ड समारोह में रेखा (Rekha) को लेजेंडरी ब्यूटी का अवॉर्ड दिया गया. अवॉर्ड शो में रेखा ने कांजीवरम साड़ी पहन रखी थी और वह काफी खूबसूरत लग रही थी. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और करण जौहर (Karan Johar) ने उन्हें अवॉर्ड देकर सम्मानित किया. अवॉर्ड देने के बाद शाहरुख खान ने रेखा से कहा कि, "रेखा जी आपकी अदाएं दुनियाभर में सबको पसंद है. अगर आप 'रश्के कमर' पर डांस करती तो कैसा होता."
किंग खान की गुजारिश के बाद रेखा ने उनके साथ फिल्म 'बादशाहो' के गाने 'रश्के कमर' पर डांस किया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर कफी वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें:- शाहरुख खान की बेटी सुहाना बनी जूलियट, पिता ने बांधे तारीफों के पुल
आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित ने श्रीदेवी को एक स्पेशल ट्रिब्यूट दिया. उन्होंने उनके गानों पर एक डांस परफॉर्मेंस दी. इस अवॉर्ड शो में ऐश्वर्या राय को 'टाइमलेस ब्यूटी' और हेमा मालिनी को 'आइकॉनिक ब्यूटी' का अवॉर्ड दिया गया. साथ ही शाहरुख खान और काजोल को 'टाइमलेस जोड़ी ऑफ द ईयर' के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर ने भी इस सामरोह में शानदार परफॉर्मेंस दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2018 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

