बॉलीवुड

Sushant Singh Rajput Case: शेखर सुमन ने उठाया सवाल, पूछा- सुशांत की जांच सुस्त क्यों पड़ गई है

सुशांत की मौत के केस से लोगों का ध्यान बॉलीवुड में चल रहे ड्रग पेडलिंग की ओर खींचा जा रहा है. ऐसे में शेखर सुमन को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सुस्त पड़ जाने और जांच के बॉलीवुड के कथित ड्रग कनेक्शन की दिशा में मुड़ जाने से निराशा हुई है.

Sushant Singh Rajput Case: शेखर सुमन ने उठाया सवाल, पूछा- सुशांत की जांच सुस्त क्यों पड़ गई है
शेखर सुमन और सुशांत सिंह राजपूत (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन (Shekhar Suman) पहले ही दिन से सुशांत की मौत के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं. वहीं अब सुशांत की मौत के केस से लोगों का ध्यान बॉलीवुड में चल रहे ड्रग पेडलिंग की ओर खींचा जा रहा है. ऐसे में शेखर सुमन को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सुस्त पड़ जाने और जांच के बॉलीवुड के कथित ड्रग कनेक्शन की दिशा में मुड़ जाने से निराशा हुई है.

शेखर सुमन ने ट्वीटर के माध्यम से  ट्वीट कर सुशांत केस में अपनी प्रतिक्रिया तीव्र शब्दों में जाहिर करते हुए लिखा, "ड्रगीज को मार दो..सलाखों के पीछे डालो, देश से निकालो, फिल्म से निकालो, हमें कोई मतलब नहीं. हमें सिर्फ ये बताओ कि सुशांत को किसने मारा और क्यों? कहां गए पीठानी, नीरज, सैमुएल, खत्री, कुक, लॉकस्मिथ, एम्बुलेंस वाला, नकाब वाली लड़की और समूचा गैंग?" यह भी पढ़े: Hasee Toh Phasee: टीवी एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम नहीं करना चाहती थी परिणीति चोपड़ा, अनुराग कश्यप ने किया खुलासा

Druggies ko marne do..salakhon ke peeche dalo,desh se nikalo,film se nikalo humey koi matlab nahin.Humey sirf ye batao Sushant ko kisne maara aur kyon????Kahan gaye pithani,neeraj,samuel,khatri,cook,locksmith,ambulance waala,naqab waali ladki n d whole gang??

शेखर सुमन 14 जून को सुशांत की मौत होने के बाद से उनके परिवार के साथ हमदर्दी दिखाते रहे हैं. वह सुशांत के परिवार से मिलने बिहार भी गए थे. इस बीच, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) सुशांत की मौत के मामले की ड्रग एंगल से जांच कर रही है और इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी हो चुकी है. साथ ही फिल्म स्टार दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह को समन जारी किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2020 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).