जब Amitabh Bachchan और Aamir Khan की अचानक हैदराबाद में हुई मुलाकात, बिग बी की खुशी का न था ठिकाना
अमिताभ बच्चन और आमिर खान ने नवंबर 2018 में रिलीज हुई फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान में साथ में काम किया था. विजय कृष्ण आचार्य द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में अमिताभ और आमिर के अलावा फातिमा सना शेख और कैटरीना कैफ भी लीड रोल में नजर आई थीं.
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और आमिर खान दोस्ती का एक बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं और जब कोई खास दोस्त अचानक से मिल जाए तो खुशियां चौगुनी हो जाती हैं. यह बात सही साबित करती हैं इन दोनों कलाकार की साथ वाली यह तस्वीर. अमिताभ बस निकलने की तैयारी में थे, गाड़ी पर बैठे थे कि अचानक से आमिर खान ने विंडो नॉक किया और फिर क्या था दोनों के चेहरों पर खुशी जैसे बरस पड़ी हो.
View this post on Instagram
अमिताभ बच्चन ने यह खास तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, और मैं निकलने वाला था, मेरी कार की विंडो पर किसी ने दस्तक दी और वे आमिर निकले, गॉश...एक शाम बहुत सारे लेजेंड्री फ्रेंड्स.
इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि बिग बी और आमिर की खुशी का ठिकाना नहीं है. दोनों शानदार कलाकारों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.
View this post on Instagram
वैजयंती फिल्म्स ने हैदराबाद में अपना नया ऑफिस लॉन्च किया है. इस लॉन्च सेरेमनी के मौके पर अमिताभ वहां पर पहुंचे थे. जहां पर उनकी मुलाकात लेजेंड्री दोस्त आमिर से हुई.
अमिताभ बच्चन और आमिर खान ने नवंबर 2018 में रिलीज हुई फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान में साथ में काम किया था. विजय कृष्ण आचार्य द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में अमिताभ और आमिर के अलावा फातिमा सना शेख और कैटरीना कैफ भी लीड रोल में नजर आई थीं. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2022 02:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

