बॉलीवुड

Pathaan के साथ Gadar 2 के क्लैश की खबर में क्या है सच्चाई? क्या Shah Rukh Khan और Sunny Deol आ सकते हैं आमने-सामने?

सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर यह खबर फैलाई जा रही है कि शाहरुख खान की पठान और सनी देओल की फिल्म गदर 2 का क्लैश होने वाला है. पर सच्चाई इससे काफी अलग है.

Pathaan के साथ Gadar 2 के क्लैश की खबर में क्या है सच्चाई? क्या Shah Rukh Khan और Sunny Deol आ सकते हैं आमने-सामने?
शाहरुख खान सनी देओल (Photo Credits: Facebook, Youtube)

Pathaan Clash With Gadar 2? : बेशर्म रंग (Besharam Rang) गाना के रिलीज के बाद से शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और उनकी फिल्म पठान विवादों में घिरी हुई है. सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर हर दिन पठान बॉयकॉट ट्रेंड हो रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर खबर फैलाई जा रही है कि 25 जनवरी  को पठान तो 26 जनवरी को गदर 2 (Gadar 2) रिलीज होगी. क्या यह सच है कि शाहरुख खान और सनी देओल आमने सामने उतरने वाले हैं. विरोध और विवादों के बीच Shah Rukh Khan और Deepika Padukone एक बार फिर धमाका मचाने के लिए तैयार, कल रिलीज होगा 'झूमे जो पठान' गाना (View Poster)

दरअसल यह एक अफवाह के अलावा कुछ नहीं है कि 26 जनवरी को सनी देओल (Sunny Deol) स्टारर गदर 2 रिलीज हो रही है. गदर 2 का न तो अभी तक कोई पोस्टर सामने आया है न ही ट्रेलर या टीजर. साथ ही फिल्ममेकर का भी कहना है कि हाल ही में फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है. अभी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है.

पठान की बात करें तो यश राज के बैनर तले बनी इस एक्शन ड्रामा फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी प्रमुख भूमिका में हैं. यह फिल्म गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. 22 दिसंबर को सुबह 11 बजे फिल्म का दूसरा गाना झूमे जो पठान रिलीज के लिए तैयार है.  Pathaan Controversy: जिंदा जला देंगे Shahrukh Khan को- अयोध्या के संत

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2022 09:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).