Pathaan Controversy: जिंदा जला देंगे Shahrukh Khan को- अयोध्या के संत
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'पठान' को लेकर विवाद जोरों पर है. इस फिल्म को लेकर कई सारे राजनेता, संत और दर्शक अपनी राय रख रहे हैं, लेकिन अब 'पठान' को लेकर 'अयोध्या के संत' ने शाहरुख खान पर बड़ा बयान दिया है.
लखनऊ, 21 दिसम्बर : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की अपकमिंग फिल्म 'पठान' को लेकर विवाद जोरों पर है. इस फिल्म को लेकर कई सारे राजनेता, संत और दर्शक अपनी राय रख रहे हैं, लेकिन अब 'पठान' को लेकर 'अयोध्या के संत' ने शाहरुख खान पर बड़ा बयान दिया है. तपस्वी छावनी के महंत परमहंस आचार्य ने कहा है कि अगर वह कभी शाहरुख खान से मिले तो वह उन्हें जिंदा जला देंगे. इसके साथ ही परमहंस आचार्य ने कहा कि 'बेशर्म रंग' गाने में भगवा रंग का अपमान किया गया है.
संत ने आगे कहा कि, "इसे लेकर हमारे सनातन धर्म के लोग लगातार विरोध कर रहे हैं. आज हमने शाहरुख खान का पोस्टर जलाया है. अगर मुझे फिल्म जिहादी से जुड़ी मिल गई तो मैं उसे भी जिंदा जला दूंगा." आचार्य इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि, अगर 'पठान' फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो वह सिनेमाघरों पर भी आग लगा देंगे. आचार्य ने तो पठान फिल्म को बॉयकॉट करने के लिए भी कहा है. यह भी पढ़ें : Urfi Javed Detained: उर्फी जावेद को अंतरंग कपड़े पहनना पड़ा भारी, दुबई में हुई गिरफ्तार: रिपोर्ट्स
गौरतलब है कि, इससे पहले हनुमान गढ़ी के पुजारी महंत राजू दास ने भी फिल्म का विरोध किया था. वहीं फिल्म के गाने 'बेशर्म रंग' में भगवा रंग के आउटफिट को लेकर राजनेता और दक्षिणपंथी समर्थक विरोध कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2022 09:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

