बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत का हुआ था मर्डर? एक्टर से बात करने का दावा करने वाले पैरानॉर्मल एक्टिविस्ट स्टीव हफ के इस Video से उठे बड़े सवाल

सुशांत सिंह राजपूत से बात करने का दावा करने वाले पैरानॉर्मल एक्टिविस्ट स्टीव हफ ने उनसे बातचीत का दूसरा वीडियो इंटरनेट पर शेयर किया है. इस वीडियो में वो उनसे बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं. अगर इस वीडियो पर यकीन किया जाए तो सुशांत की आत्मा यहां कई ऐसी बातें कह रही है जिसपर यकीन कर पाना मुश्किल है.

सुशांत सिंह राजपूत का हुआ था मर्डर? एक्टर से बात करने का दावा करने वाले पैरानॉर्मल एक्टिविस्ट स्टीव हफ के इस Video से उठे बड़े सवाल
सुशांत सिंह राजपूत और स्टीव हफ (Photo Credits: Instagram/Twitter)

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) से बात करने का दावा करने वाले पैरानॉर्मल एक्टिविस्ट (Paranormal) स्टीव हफ (Steve Huff) ने उनसे बातचीत का दूसरा वीडियो इंटरनेट पर शेयर किया है. इस वीडियो में वो उनसे बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं. अगर इस वीडियो पर यकीन किया जाए तो सुशांत की आत्मा यहां कई ऐसी बातें कह रही है जिसपर यकीन कर पाना मुश्किल है. जैसा कि हमने बताया था कि स्टीव ने अपने 10 साल के इस करियर में एक यंत्र को तैयार किया है जिसके जरिए वो आत्माओं से संपर्क करते हैं.

इस वीडियो में बताया गया कि जब स्टीव ने सुशांत से बात की तो उन्होंने कहा, "मुझे थोड़ा प्यार चाहिए." इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि मौत से एक रात पहले क्या हुआ था? तो उन्होंने कहा, "कुछ आदमियों के साथ मेरी बहस हुई थी." इसके बाद सवाल किया गया कि आपकी मौत कैसे हुई? तो जवाब आया, "वो लोग बड़े नेल्स लेकर आए थे."

ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की आत्मा से हुई बातचीत? हफ पैरानॉर्मल के स्टीव हफ ने दिवंगत एक्टर से संपर्क करने का किया दावा, कहा- जल्द फॉलो अप करूंगा

इसके बाद बताया जाता है कि सुशांत ने कहा कि वो ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते हैं और बस इतना कहते हैं, "इसका अब अंत हो चूका है." अपना हालचाल बताते हुए सुशांत कहते हैं, "मैं ठीक हूं.  मेरे साथ एक एंजेल है जिसका नाम माइकल है. लेकिन हमें ये सेशन अब बंद करना चाहिए, मैं बस तुम्हारा जवाब देना चाहता था."

देखें ये वीडियो:

स्टीव ने बताया कि माइकल एक एंजेल है जो उनके साथ काम करता है और आत्माओं से संपर्क करने में उनकी मदद करता है. अब इस वीडियो में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं. लेकिन इसे देखने के बाद लोग कमेंट्स सेक्शन में कई बड़े सवाल उठा रहे हैं और सुशांत की मौत को लेकर न्याय की मांग कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2020 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).