बॉलीवुड

Virat Kohli और Anushka Sharma ने लंच डेट की खूबसूरत फोटो की शेयर, देखकर आप भी हो जाएंगे इनके फैन

इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को केएल राहुल और अथिया शेट्टी के साथ टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया था. इन सबकी ग्रुप फोटो ने काफी चर्चा बटोरी थी.

Virat Kohli और Anushka Sharma ने लंच डेट की खूबसूरत फोटो की शेयर, देखकर आप भी हो जाएंगे इनके फैन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Photo Credits: Twitter)

विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों इंग्लैंड (England) में वेकेशन मना रहें हैं. ऐसे में आए दिन सोशल मीडिया पर इनकी खूबसूरत तस्वीरें सामने आते रहती हैं. इस बीच विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ लंच करते हुए फोटो शेयर की है. जिसमें   दोनों की जोड़ी देखते ही बन रही है. इस फोटो में विराट कोहली जहां ग्रे कलर की टीशर्ट में नजर आ रहे हैं वहीं अनुष्का शर्मा ब्लैक कलर की टीशर्ट पहने दिखाई दे रही हैं.

आपको बता दे कि इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को केएल राहुल और अथिया शेट्टी के साथ टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया था. इन सबकी ग्रुप फोटो ने काफी चर्चा बटोरी थी. जिसके बाद अब अनुष्का और विराट साथ साथ दिखाई दे रहें हैं.

विराट और अनुष्का लंच करते हुए (Image Credit: Instagram)

आपको बता दे कि 4 अगस्त से इंडिया और इंग्लैड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरूआत होनी है. जहां विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया इंग्लैड के साथ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. ये एक एतिहासिक मुकाबला होने जा रहा है.

जबकि वहीं अनुष्का शर्मा ने फिल्म जीरो के बाद से ही किसी नए प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया है. शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस फ्लॉप साबित हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2021 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).