Virat Kohli ने बेटी वामिका को सोशल मीडिया से दूर रखने की बताई वजह, फैन के सवाल पर दिया ये जवाब
एक फैन ने विराट से उनकी बेटी वामिका के नाम और उसकी झलक को छिपाए रखने पर सवाल किया. जिसके जवाब में विराट ने बताया कि वामिका मां दुर्गा का दूसरा नाम है.
विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की तरह उनकी बेटी वामिका (Vamika) की खबर को लेकर फैंस बेहद उत्साहित रहते हैं. जबकि वहीं विराट और अनुष्का ने अभी तक बेटी वामिका की झलक नहीं दिखाई है. ऐसे में अब विराट कोहली ने बेटी को सोशल मीडिया से दूर रखने की वजह सभी के साथ शेयर की है. दरअसल विराट और टीम इंडिया इस समय क्वारंटीन में है. जिसके बाद ये इंग्लैड के लिए रवाना हो जाएंगे. जहां ये वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलेंगे. ये मैच 18 से 22 जून के बीच होगा. ऐसे में विराट ने फैंस के साथ सवाल-जवाब का सेशन किया. इस दौरान फैंस ने विराट से कई सवाल पूछे. जिसका विराट ने भी खुलकर जवाब दिया.
एक फैन ने विराट से उनकी बेटी वामिका के नाम और उसकी झलक को छिपाए रखने पर सवाल किया. जिसके जवाब में विराट ने बताया कि वामिका मां दुर्गा का दूसरा नाम है. बेटी की झलक ना दिखाने के सवाल पर क्रिकेटर ने कहा कि हम उसे सोशल मीडिया पर नहीं लाने वाले हैं जब तक वो खुद नहीं समझती की सोशल मीडिया क्या है और इसका चुनाव करने के काबिल नहीं हो जाती है.

आपको बता दे कि वामिका का जन्म इस साल 11 जनवरी को हुआ था. जिसके बाद से फैंस विराट और अनुष्का की इस नन्ही परी की झलक देखने के लिए बेकरार हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2021 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

