Sushant Singh Rajput Case: सुनवाई के लिए मुंबई पहुंचे सुशांत के पारिवारिक वकील विकास सिंह
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह ने बुधवार शाम को जानकारी दी कि वह मृतक अभिनेता की बहनों द्वारा दर्ज मामले में सुनवाई के लिए पहली बार पेश होने के लिए शहर आए थे. यह प्राथमिकी सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के एफआईआर के खिलाफ दर्ज की गई थी.
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के परिवार के वकील विकास सिंह (Vikas Singh) ने बुधवार शाम को जानकारी दी कि वह मृतक अभिनेता की बहनों द्वारा दर्ज मामले में सुनवाई के लिए पहली बार पेश होने के लिए शहर आए थे. यह प्राथमिकी सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के एफआईआर के खिलाफ दर्ज की गई थी.
सुशांत सिंह राजपूत मामले में उनके परिवार के वकील विकास सिंह पहली बार इस केस की सुनवाई के लिए मुंबई पहुंचे. इस बात की जानकारी विकास सिंह ने ट्वीटर के माध्यम से ट्वीट कर दी. विकास सिंह ने कहा, "एसएसआर की बहनों द्वारा दायर रिया की एफआईआर को रद्द करने मामले में फिजिकल सुनवाई के लिए पहली बार मुंबई पहुंचा." यह भी पढ़े: Sushant Singh Rajput केस को लेकर CBI ने दी ये बड़ी जानकारी, Subramanian Swamy के पत्र का दिया जवाब
Landed in Mumbai to appear first time for physical hearing in the case filed by the SSR sisters for quashing of FIR filed by Rhea .
— Vikas Singh (@vikassinghSrAdv) January 6, 2021
सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 में बांद्रा स्थित अपने घर पर मृत पाए गए थे. सुशांत सिंह राजपूत केस में केंद्र की तीन बड़ी कानून व्यवस्था जांच कर रही हैं. वहीं सुशांत मामले में एनसीबी ने ड्रग्स एंगल केस में बॉलीवुड के नामी हस्तियों को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया. इस केस में सीबीआई भी पूछताछ कर रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2021 02:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

