एजेंसी न्यूज

Vijay Sethupathi बहुत ही मासूम हैं, उनके साथ काम करने में एक अलग खुशी थी: Shahid Kapoor

विजय के बारे में बात करते हुए, शाहिद ने आईएमडी ओरिजिनल 'बर्निग क्वेश्चन' पर कहा, वह जिस तरह से सामने आते हैं, वह बहुत ही बच्चों जैसा और मासूम हैं. एक एक्टर के रूप में उनमें बहुत ईमानदारी है.

Vijay Sethupathi बहुत ही मासूम हैं, उनके साथ काम करने में एक अलग खुशी थी: Shahid Kapoor
शाहिद कपूर और विजय सेतुपति (Photo Credits: Instagram)

Farzi: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपने अपकमिंग सीरीज 'फर्जी' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. पहली बार शाहिद ने साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय स्टार विजय सेतुपति के साथ काम किया. शाहिद ने कहा कि उन्हें वह बेहद मासूम लगे. सोनू सूद का बनाया गया मंदिर, एक्टर ने लोगों से मंदिर की जगह अस्पताल और स्कूल बनाने की मांग रखी (Watch Video)

विजय के बारे में बात करते हुए, शाहिद ने आईएमडी ओरिजिनल 'बर्निग क्वेश्चन' पर कहा, वह जिस तरह से सामने आते हैं, वह बहुत ही बच्चों जैसा और मासूम हैं. एक एक्टर के रूप में उनमें बहुत ईमानदारी है, और वह एक अभिनेता के रूप में भी अप्रत्याशित है. वह एक प्योर आर्टिस्ट हैं. जब आप उनके साथ काम करेंगे, तो आप इन सब चीजों को महसूस कर पाएंगे. उनके साथ काम करने में एक अलग खुशी थी.

फर्जी की स्ट्रीमिंग को लेकर, शाहिद ने कहा, मैं शो से बहुत खुश हूं. जब आप अपने काम को लेकर संतुष्ट महसूस करते हैं, तो आप बहुत सारी घबराहटों से दूर हो जाते हैं. मैं इसे लोगों के साथ साझा करने के लिए काफी उत्साहित हूं. मैं पहली बार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हूं और यह लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए बेसूब्री से इंतजार कर रहा हूं.

शाहिद ने 20 साल पहले हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. किसी एक फिल्म का नाम लेने पर, जो वह हर किसी को दिखाना चाहते हैं, इस पर शाहिद ने कहा, जाने भी दो यारो एक ऐसी फिल्म है जिसे मैं चाहता हूं कि हर कोई देखे. इसमें पापा (पंकज कपूर), नसीर अंकल, सतीश कौशिक जी और कुछ शानदार कलाकार हैं. मुझे नहीं पता कि कितने लोगों ने इसे देखा है. इसमें एक अभिनेता के रूप में विधु विनोद चोपड़ा भी हैं.

वे सभी दोस्तों का एक समूह थे, जो एक साथ आए और इसे बनाया. कुंदन शाह ने इसे निर्देशित किया था. यह मैंने देखी और मुझे सबसे मजेदार फिल्मों में से एक लगी. यह फिल्म मुझे कभी भी हंसा सकती है. यदि आप एक मजेदार समय बिताना चाहते हैं, तो बस इसे देखें, यह बढ़िया है. Kartik Aryan के जबरा फैन ने एक्टर को किया किस, चलती कार का क्रेजी फैन ने किया पीछा (Watch Video)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2023 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).