Khuda Haafiz Trailer: दमदार एक्शन और लव स्टोरी को लेकर आ रहे हैं विद्युत जामवाल
बॉलीवुड के एक्शन किंग विद्युत जामवाल की फिल्म 'खुदा हाफिज' का ट्रेलर रिलीज हो गया हैं. फारुख कबीर द्वारा निर्देशित खुदा हाफिज की कहानी वास्तविक घटना पर आधारित हैं. फिल्म में विद्युत धमाकेदार एक्शन करते नजर आएंगे वहीं अपनी को स्टार शिवालीका ओबेरॉय के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे
बॉलीवुड के एक्शन किंग विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) की फिल्म 'खुदा हाफिज' (Khuda Haafiz) का ट्रेलर रिलीज हो गया हैं. फारुख कबीर (Faruk Kabir) द्वारा निर्देशित खुदा हाफिज की कहानी वास्तविक घटना पर आधारित हैं. फिल्म में विद्युत धमाकेदार एक्शन करते नजर आएंगे वहीं अपनी को स्टार शिवालीका ओबेरॉय के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे. इस फिल्म की कहानी का ट्रेलर रोमांस, सस्पेंस. एक्शन, थ्रिलर के साथ दिखाया गया हैं.
खुदा हाफिज का ट्रेलर की बात करें तो दो मिनट से ज्यादा लंबे खुदा हाफिज के ट्रेलर में आपको मंदी, और आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवा कपल्स की कहानी दिखाई हैं. फिल्म में समीर के किरदार में विद्युत दिखाई देंगे तो वहीं पत्नी नर्गिस के किरदार में शीवालीका नजर आएगी. जो अपने करियर को बेहतरीन बनाने के लिए परदेस में नौकरी करने का फैसला करते हैं. वहीं उनकी पत्नी वहां से अचानक गायब हो जाती हैं जिसे बचाने के लिए विद्युत जान लगा देते हैं. यह कहानी का टर्निग पॉइंट हैं. फिर शुरू होता हैं एक्शन का धमाका. यह भी पढ़े: विद्युत जामवाल के नाम जुड़ी बड़ी कामयाबी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ इस लिस्ट में आया नाम
इस फिल्म में विद्युत के साथ अन्नू कपूर उनका साथ निभाते हुए नजर आ रहे हैं. एक्शन के साथ साथ विद्युत पहली बार इस फिल्म में रोमांस का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे. रेड', 'स्पेशल 26' और 'ओंकारा' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके कुमार मंगत पाठक इस फिल्म निर्माण कर रहे हैं. यह फिल्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर 14 अगस्त को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2020 03:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

