बॉलीवुड

श्रीदेवी के 56वें जन्मदिन पर विद्या बालन ने लॉन्च किया उन पर लिखी बुक का कवर, देखें तस्वीर

श्रीदेवी के 56वें जन्मदिन पर विद्या बालन ने 'श्रीदेवी: गर्ल वुमेन सुपरस्टार' नामक बुक का कवर लॉन्च किया है. यह फिल्म एक्ट्रेस की जिंदगी पर लिखी गई है. विद्या ने इस किताब का आधिकारिक कवर पेज शेयर करते हुए एक स्पेशल मैसेज भी लिखा

श्रीदेवी के 56वें जन्मदिन पर विद्या बालन ने लॉन्च किया उन पर लिखी बुक का कवर, देखें तस्वीर
विद्या बालन और श्रीदेवी (Photo Credits: Facebook and Instagram)

श्रीदेवी (Sridevi) के 56वें जन्मदिन पर विद्या बालन (Vidya Balan) ने 'श्रीदेवी: गर्ल वुमेन सुपरस्टार' (Sridevi: Girl Woman Superstar) नामक बुक का कवर लॉन्च किया है. यह फिल्म एक्ट्रेस की जिंदगी पर लिखी गई है. विद्या ने इस किताब का आधिकारिक कवर पेज शेयर करते हुए एक स्पेशल मैसेज भी लिखा. उन्होंने इन्स्टाग्राम पर लिखा कि, "श्रीदेवी की जिंदगी पर आधारित किताब 'श्रीदेवी: गर्ल वुमेन सुपरस्टार' का कवर पेज लॉन्च करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है. साथ ही मुझे बहुत गर्व भी हो रहा है. बुक में लेजेंड के पांच दशक लंबे लाजवाब करियर को याद किया गया है. किताब के लेखक और पेंगुइन इंडिया को शुभकामनाएं. बोनी जी को एक बड़ा हग. हैप्पी बर्थडे श्री मैम."

विद्या बालन द्वारा शेयर की गई तस्वीर में श्रीदेवी बहुत खूबसूरत लग रही हैं. अभी तक इस तस्वीर पर 33 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. आप भी एक नजर डालिए इस फोटो पर:-

आपको बता दें कि बोनी कपूर ने भी श्रीदेवी के जन्मदिन पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने लिखा था कि, " हैप्पी बर्थडे जान, मैं जिंदगी के हर मिनट में तुम्हें याद करता हूं..हमें राह दिखाते रहना...तुम हमेशा हमारे साथ रहोगी."

विद्या बालन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें 15 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म 'मिशन मंगल' में देखा जाएगा. फिल्म में अक्षय कुमार, शरमन जोशी, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा और निथ्या मेनन भी अहम रोल में है. फिल्म का निर्देशन जगन शक्ति ने किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2019 05:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).