बॉलीवुड

Video : 'दस का दम' के सेट पर अनिल कपूर ने लिया ऐश्वर्या राय का नाम, फिर सलमान ने जो किया....

अनिल कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'फन्ने खान' के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं. इसी सिलसिले में अनिल सलमान खान के शो 'दस का दम' के सेट पर पहुंचे थे. इस एपिसोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है

Video : 'दस का दम' के सेट पर अनिल कपूर ने लिया ऐश्वर्या राय का नाम, फिर सलमान ने जो किया....
अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय और सलमान खान (Photo Credits : Instagram)

अनिल कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'फन्ने खान' के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं. इसी सिलसिले में अनिल सलमान खान के शो 'दस का दम' के सेट पर पहुंचे थे. इस एपिसोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जब अनिल कपूर ऐश्वर्या राय का नाम लेते हैं, तब सलमान के चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है. यह किस्सा तब हुआ जब अनिल कपूर अपनी फिल्म के बारे में सलमान खान को बता रहे थे. अनिल कहते हैं कि, "लता (पिहू) बेबी सिंह की बहुत बड़ी फैन है और उनकी तरह बनना चाहती है." फिर सलमान उनसे पूछते हैं कि, "बेबी सिंह कौन है." अनिल कपूर सलमान के इस प्रश्न का जवाब देते हुए कहते हैं कि," ऐश्वर्या राय जी."

इस किस्से के बाद वहां पर मौजूद दर्शक हूटिंग करने लगते हैं. अनिल कपूर एक बार फिर कहते हैं , "ऐश्वर्या राय बच्चन जी". इसके बाद सलमान मुस्कुराते हुए नजर आते हैं.

यह भी देखें : In Pics: 'फन्ने खान' प्रमोशन्स के लिए 'दस का दम 3' के सेट पर पहुंचे अनिल कपूर लेकिन ऐश्वर्या नहीं आईं नजर

आपको बता दें कि फिल्म 'फन्ने खान' में राजकुमार राव और दिव्या दत्ता भी अहम भूमिका में हैं. अतुल मांजरेकर ने इस फिल्म का निर्देशन किया है और यह फिल्म 3 अगस्त को रिलीज होने जा रही है. वहीं सलमान की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'भारत' में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी, प्रियंका चोपड़ा, सुनील ग्रोवर और तब्बू को भी जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2018 01:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).