बॉलीवुड

Video : सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है 'दिलबर दिलबर' सॉन्ग पर दंगल गर्ल्स का डांस

एक बार फिर फातिमा और सना के डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. इस बार ये दोनों 'दिलबर दिलबर' पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं

Video : सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है 'दिलबर दिलबर' सॉन्ग पर दंगल गर्ल्स का डांस
फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा (Photo Credits : Instagram)

दंगल गर्ल्स फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा अपनी एक्टिंग के अलावा अपने डांस के टैलेंट के लिए भी जानी जाती हैं. कई दफा इन दोनों ने अपने डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं. लोग इन दोनों अभिनेत्रियों के डांस मूव्ज को बेहद पसंद करते हैं. अब एक बार फिर फातिमा और सना के डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. इस बार ये दोनों  'दिलबर दिलबर' पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं. इन दोनों ने ऐसा डांस किया है कि जब आप इन वीडियोज को देखेंगे, तब आपकी नजरें हट ही नहीं पाएंगी.

दर्शकों के बीच यह गाना काफी पॉपुलर हो रहा है. असल में इस गाने को नोरा फतेही पर फिल्माया गया है लेकिन अब दंगल गर्ल्स भी उनको टक्कर देती हुई नजर आ रही हैं.

Choreography by @shazebsheikh 😉 #shazebsheikhchoreography

A post shared by Fatima Sana Shaikh (@fatimasanashaikh) on

🐥Choreography by @shazebsheikh #shazebsheikhchoreography #dilbar

A post shared by Sanya Malhotra (@sanyamalhotra_) on

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो फातिमा को जल्द ही फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में देखा जाएगा. इस फिल्म में  कैटरीना कैफ और आमिर खान भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. विजय कृष्णा आचार्य इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. 7 नवंबर को यह फिल्म रिलीज होगी. वहीं सान्या फिल्म 'पटाखा' में नजर आएंगी. विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राधिका मदन को भी देखा जाएगा. 28 सितंबर को यह फिल्म रिलीज होगी. इसके अलावा सान्या आयुष्मान खुराना के अपोजिट फिल्म 'बधाई हो' में भी नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2018 02:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).