बॉलीवुड

Jaya Bachchan 7 साल बाद रुपहले पर्दे पर करेंगी वापसी, मराठी फिल्म के साथ कर सकती हैं शानदार शुरुआत!

बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस जया बच्चन के फैंस के लिए ये खबर बेहद खास है. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ शादी (1973) के बाद वो फिल्मों में कम ही नजर आती हैं. करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' और 'कल हो ना' से कमबैक करके उन्होंने लंबे समय बाद दर्शकों का दिल जीता और उन्हें इम्प्रेस किया था.

Jaya Bachchan 7 साल बाद रुपहले पर्दे पर करेंगी वापसी, मराठी फिल्म के साथ कर सकती हैं शानदार शुरुआत!
जया बच्चन (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस जया बच्चन (Jaya Bachchan) के फैंस के लिए ये खबर बेहद खास है. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ शादी (1973) के बाद वो फिल्मों में कम ही नजर आती हैं. करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' और 'कल हो ना' से कमबैक करके उन्होंने लंबे समय बाद दर्शकों का दिल जीता और उन्हें इम्प्रेस किया था. ये फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल हुईं थी. अब खबर आ रही है कि वो जल्द ही सिनेमाई पर्दे पर अपनी वापसी कर सकती हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जया बच्चन अपनी वापसी के साथ मराठी फिल्मों में अपना डेब्यू करने की तैयारी में हैं. उनकी इस फिल्म का निर्देशन मराठी फिल्मों के निर्देशक गजेंद्र अहिरे कर रहे हैं. उन्होंने 'शेवरी', 'अनुमति' और 'द साइलेंस' जैसी 50 से भी ज्यादा मराठी फिल्मों का निर्देशन किया है.

अब खास बात ये भी है कि अहिरे जया बच्चन के साथ जिस फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं उसे सिर्फ 20 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा. फैंस अब बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल इसे लेकर जया बच्चन या फिल्म की टीम से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan Shoots with Family: अमिताभ बच्चन ने बेटी श्वेता नंदा और पत्नी जया बच्चन संग की शूटिंग, शेयर की ये फोटो!

लेकिन कई वर्षों के बीद जया बच्चन को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देखना उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2021 03:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).