बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं ये वीरे, जानें अब तक की कमाई
फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. 1 जून को यह फिल्म रिलीज हो गई और लोग इसे बेहद पसंद कर रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म जमकर कमाई कर रही है.
फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. 1 जून को यह फिल्म रिलीज हो गई और लोग इसे बेहद पसंद कर रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म जमकर कमाई कर रही है. पहले दिन ही इस फिल्म ने 10.70 करोड़ रुपये की कमाई की थी और कमाई का यह सिलसिला शनिवार और रविवार को भी जारी रहा. शनिवार को इस फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये कमाए और रविवार को 'वीरे दी वेडिंग' ने 13.57 करोड़ रुपये की कमाई की. अब तक यह फिल्म 36.52 करोड़ रपये की कमाई कर चुकी है.
इन आकड़ों की जानकारी ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी. उन्होंने यह भी बताया कि इस फिल्म ने उत्तर भारत में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. साथ ही 'वीरे दी वेडिंग' इस साल की पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में पांचवे पायदान पर पहुंच गई है.
#VeereDiWedding pulls a BIG SURPRISE... Packs a FANTASTIC TOTAL in its opening weekend... North circuits in particular are ROCKING... Storms into Top 5 opening weekends of 2018... Fri 10.70 cr, Sat 12.25 cr, Sun 13.57 cr. Total: ₹ 36.52 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 4, 2018
#VeereDiWedding pulls a BIG SURPRISE... Packs a FANTASTIC TOTAL in its opening weekend... North circuits in particular are ROCKING... Storms into Top 5 opening weekends of 2018... Fri 10.70 cr, Sat 12.25 cr, Sun 13.57 cr. Total: ₹ 36.52 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 4, 2018
आपको बता दें कि 'वीरे दी वेडिंग' में करीना कपूर खान, सोनम कपूर आहूजा, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म का निर्देशन शशांक घोष ने किया है. रिया कपूर,एकता कपूर और निखिल द्विवेदी ने मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2018 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

