बॉलीवुड

वरुण धवन ने किया खुलासा, कहा- मेरे सेलिब्रिटी स्टेटस से प्रियजनों को तकलीफ नहीं होनी चाहिए

यह खबर सामने आने के कुछ दिनों बाद कि अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) की एक प्रशंसक ने उनकी प्रेमिका नताशा दलाल (Natasha Dalal) को धमकी दी है, अभिनेता ने कहा कि उनके सेलिब्रिटी स्टेटस की कीमत उनके करीबी व प्रियजनों को नहीं चुकानी चाहिए...

वरुण धवन ने किया खुलासा, कहा- मेरे सेलिब्रिटी स्टेटस से प्रियजनों को तकलीफ नहीं होनी चाहिए
वरुण धवन (Photo Credits : Instagram)

मुंबई:  यह खबर सामने आने के कुछ दिनों बाद कि अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) की एक प्रशंसक ने उनकी प्रेमिका नताशा दलाल (Natasha Dalal) को धमकी दी है, अभिनेता ने कहा कि उनके सेलिब्रिटी स्टेटस की कीमत उनके करीबी व प्रियजनों को नहीं चुकानी चाहिए. इस आशय की रिपोर्ट है कि एक महिला प्रशंसक वरुण से मिलने के लिए उनके घर के बाहर इंतजार कर रही थी.

अभिनेता बहुत व्यस्त थे, ऐसे में वह बाहर नहीं आए और इससे वह बहुत नाराज हो गई और अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया और कहा, 'मैं नताशा को मार दूंगी.' रिपोर्ट के मुताबिक, जब लड़की ने वहां से जाने से मना कर दिया तो सुरक्षा अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस स्टेशन को सूचना दी.

यह भी पढ़ें: वरुण धवन के सनकी फैन ने उन्हें दी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल की हत्या की धमकी, मामला दर्ज

इस घटना के बारे में पूछे जाने पर वरुण ने यहां आईएएनएस से कहा, "पुलिस मामले को देख रही है, तो मैं इस बारे में कुछ बोलने से दूर रहना चाहूंगा. इस बात को परे रखते हुए, मैं आम तौर पर यह कहना चाहूंगा कि यह गलत बात है. मेरे सेलिब्रिटी स्टेटस के चलते मेरे प्रियजनों को इसकी कीमत नहीं चुकानी चाहिए."

उन्होंने कहा, "यह गलत है. बात जब प्रशंसकों की आती है तो मैं बहुत मिलनसार हूं. मैं हमेशा उनके लिए समय निकालता हूं. मैं अपने प्रशंसकों को उतना ही प्यार करता हूं जितना वे मुझे करते हैं. लेकिन, किसी बुरी घटना की अपेक्षा नहीं की जाती." अभिनता जल्द ही बहुप्रतीक्षित व कई सितारों से सजी फिल्म 'कलंक' में नजर आएंगे. यह 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2019 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).