Mirchi Lagi Toh: वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म Coolie No.1 का नया गाना मिर्ची लगी तो हुआ रिलीज
इस गाने को म्यूजिक दिया है लीजो और डीजे चीता ने. जबकि अलका याग्निक और कुमार सानू ने गाया है और लिरिक्स लिखा है समीर ने. जबकि फिल्म को डेविड धवन ने ही डायरेक्ट किया है.
वरुण धवन (Varun Dhawan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म कूली नंबर 1 (Coolie No.1) रिलीज के लिए तैयार है. 25 दिसंबर को फिल्म OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होने जा रही है. ऐसे में मेकर्स फिल्म का नया गाना मिर्ची लगी तो रिलीज कर दिया है. जिसमें वरुण धवन और सारा अली खान का दम देखने को मिल रहा है. गोविंदा और करिश्मा कपूर पर फिल्माए इस गाने ने खूब धमाई थी. ऐसे में अब इस गाने के रिमिक्स को वरुण और सारा पर फिल्माया गया है. जिसमें दोनों की मस्ती देखते बन रही हैं. हालांकि गोविंदा और करिश्मा के करिश्मे को तो ये नहीं छू पाए हैं. लेकिन नए वक़्त और नए फ्लेवर में ये गाना इंटरस्टिंग लग रहा है.
इस गाने में वरुण और सारा मार्केट में डांस करते दिखाई दे रहे हैं. दोनों का डांस भी काफी स्पेशल है. आप भी देखिए इनका ये स्पेशल डांस.
इस गाने को म्यूजिक दिया है लीजो और डीजे चीता ने. जबकि अलका याग्निक और कुमार सानू ने गाया है और लिरिक्स लिखा है समीर ने. जबकि फिल्म को डेविड धवन ने ही डायरेक्ट किया है. जिन्होंने गोविंदा और करिश्मा की फिल्म को डायरेक्ट किया था. आपको बता दे कि इससे पहले हुस्न है सुहाना गाने के भी रिमिक्स को रिलीज किया था. जिसे सभी ने काफी पसंद किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2020 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

