बॉलीवुड

JugJugg Jeeyo Box Office Collection Day 4: वरुण धवन-कियारा आडवाणी की फिल्म 'जुग जुग जियो' ने 41.75 करोड़ का किया कारोबार

राज मेहता द्वारा डायरेक्टेड फिल्म जुग जुग जियो को वायाकॉम 18 और धर्मा प्रोडक्शन ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. यह एक फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म है जो क्रिटिक्स समेत दर्शकों को भी पसंद आ रही है.

JugJugg Jeeyo Box Office Collection Day 4: वरुण धवन-कियारा आडवाणी की फिल्म 'जुग जुग जियो' ने 41.75 करोड़ का किया कारोबार
धर्मा प्रोडक्शन (Photo Credits: Twitter)

JugJugg Jeeyo Box Office Collection Day 4: हालिया  रिलीज हुई फिल्म जुग जुग जियो को दर्शक और समीक्षकों से मिली सराहना के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिलते दिख रहा है. भारत ही नहीं दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर सबसे टॉप ओपनिंग वाली फिल्म के लिस्ट में इस फिल्म की गिनती हो रही है.

भारत की बात करें तो पहले दिन में फिल्म जुग जुग जियो ने 9.28 करोड़, दूसरे दिन 12.55 करोड़, तीसरे दिन 15.10 करोड़ की कमाई कर वीकेंड में 36.93 करोड़ की बंपर कमाई करने वाली इस फिल्म ने बीते दिन यानी सोमवार को भी 4.82 करोड़ के साथ अच्छे आंकड़े पार कर अबतक कुल मिलाकर 41.75 करोड़ कमा लिए हैं और जल्द ही यह आंकड़ा 50 करोड़ पार करने की उम्मीद है.

इस फिल्म को विदेशों में भी सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है,ओपनिंग वीकेंड के कलेक्शन तकरीबन 2 मिलियन डॉलर के इर्द-गिर्द है.

धर्मा प्रोडक्शंन की लॉकडाउन के बाद थिएटर में रिलीज होने वाली यह पहली फिल्म है. वरुण धवन, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर , अनिल कपूर, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली स्टारर, राज मेहता निर्देशित जुग जुग जियो फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2022 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).