बॉलीवुड

वरुण धवन ने 'बाला' के निर्देशक अमर कौशिक संग काम करने की जाहिर की इच्छा

अभिनेता वरुण धवन ने कहा है कि वह आने वाले समय में 'बाला' के निर्देशक अमर कौशिक संग काम करना चाहते हैं. पिछले साल आई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' ने अमर कौशिक को अच्छी-खासी पहचान दिलाई. 'बाला' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान मीडिया से बात करते हुए वरुण ने कहा कि एक निर्देशक के तौर पर मुझे अमर (कौशिक) पसंद है.

वरुण धवन ने 'बाला' के निर्देशक अमर कौशिक संग काम करने की जाहिर की इच्छा
वरुण धवन (Photo Credits: IANS)

अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) ने कहा है कि वह आने वाले समय में 'बाला' के निर्देशक अमर कौशिक (Amar Kaushik) संग काम करना चाहते हैं. पिछले साल आई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' (Stree) ने अमर कौशिक को अच्छी-खासी पहचान दिलाई. 'बाला' (Bala) की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान मीडिया से बात करते हुए वरुण ने कहा कि एक निर्देशक के तौर पर मुझे अमर (कौशिक) पसंद है.

उनके साथ मैं भविष्य में काम करना चाहता हूं. मेरा मानना है कि 'बाला' का ट्रेलर बेहद अनोखा है और फिल्म में सौरभ शुक्ला, जावेद जाफरी, यामी गौतम और भूमि पेडनेकर जैसे कई बेहतरीन कलाकार हैं और आयुष्मान की तो बात ही कुछ और है. फिल्म की कहानी एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है जो समय से पहले गंजेपन का शिकार हो जाता है.

यह भी पढ़ें: बाला एक्टर आयुष्मान खुराना ने कहा- एक के बाद एक हिट फिल्मे आपको जोखिम लेने देती है

बता दें कि फिल्म 'बाला' समय से पहले गंजा होने वालों के दर्द को उजागर करती है. सात नवंबर को फिल्म रिलीज हो चुकी है. फिल्म में यामी गौतम (Yami Gautam) और भूमि पेडणेकर (Bhumi Pednekar) भी प्रमुख किरदार में हैं. आयुष्मान का सुझाव सुनने के बाद निर्माता दिनेश विजान अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2019 01:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).