बॉलीवुड

वरुण धवन ने नताशा दलाल के साथ रोका की खबरों को बताया अफवाह, ऐसे दिया जवाब

खबरों के मुताबिक वरुण और नताशा इसी साल में शादी करना चाहते हैं. जिसके लिए दोनों ने 22 मई की तारीख तय कर ली है.

वरुण धवन ने नताशा दलाल के साथ रोका की खबरों को बताया अफवाह, ऐसे दिया जवाब
वरुण धवन और नताशा दलाल (Photo Credits: Yogen Shah)

पिछले काफी समय से वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) की शादी को लेकर काफी खबरें आ रही थी. जिनके मुताबिक दोनों मई महीने में एक डेस्टिनेशन वेडिंग (Destination Wedding) की प्लानिंग कर रहे हैं. ऐसे में जब वरुण धवन नताशा दलाल के पिता की बर्थडे पार्टी (Birthday Party) में अपने पूरे परिवार के साथ उनके घर पहुंचे. इस दौरान वरुण की जो तस्वीरें सामने आई उसमें उनके माथे पर तिलक लगा हुआ दिखाई दिया. जिसके बाद मीडिया में खबरें आने लगी वरुण और नताशा ने रोका कर लिया है. दरअसल इस बर्थडे पार्टी में वरुण धवन अपने पिता डेविड धवन, मां लाली धवन, अंकल अनिल धवन के साथ पहुंचे थे.

लेकिन जैसे ही मीडिया में वरुण और नताशा के रोका की खबरें आनी शुरू हुई तो वरुण धवन ने खुद ही मामले पर सफाई दी. वरुण ने ट्वीट करके खबरों को अफवाह बताते हुए लिखा कि ये एक बर्थडे पार्टी थी. वरुण ने लिखा कि ‘दोस्तों आपको इमेजिनेशन और कही पहुंचे उससे पहले बता दूं कि ये एक बर्थडे पार्टी थी. कोई गलत खबर फैले उससे पहले ये साफ करना चाहता हूं.’ यह भी पढ़े: क्या 22 मई को शादी के बंधन में बंध जाएंगे वरुण धवन और नताशा दलाल?

खबरों के मुताबिक वरुण और नताशा इसी साल में शादी करना चाहते हैं. जिसके लिए दोनों ने 22 मई की तारीख तय कर ली है. दरअसल वरुण धवन की फिल्म कूली नंबर 1 की रीमेक 1 मई को रिलीज होने जा रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2020 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).