अरुणाचल प्रदेश के गांव में लगी आग पीड़ितों की मदद के लिए Varun Dhawan और Natasha Dalal आए आगे
इस बात की जानकारी डिप्रो जीरो नाम के यूजर ने सोशल मीडिया पर नताशा और वरुण की तस्वीरें की हैं. जिसमें अभिनेता और उनकी पत्नी संग फिल्म की यूनिट के लोग भी दिखाई दे रहे हैं.
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में हैं जहां वो अपनी फिल्म भेड़िया की शूटिंग कर रहे हैं. वरुण के साथ साथ उनकी पत्नी नताशा भी मौजूद हैं. सोशल मीडिया पर दोनों कई बार तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. इस बीच वरुण धवन अब अपने एक नेक काम के चलते सुर्खिया में हैं. दरअसल अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले के गांव में आग लगने की घटना हुई थी. इस घटना में 143 झुग्गियां जल कर राख हो गई. जबकि 1 बच्ची समेत 2 लोगों की मौत हो गई. ऐसे में अब वरुण धवन और नताशा ने पीड़ितों की मदद करने का फैसला किया. इन दोनों ने गांव की मदद के लिए 1 लाख रुपए की धन राशि दी है.
इस बात की जानकारी डिप्रो जीरो नाम के यूजर ने सोशल मीडिया पर नताशा और वरुण की तस्वीरें की हैं. जिसमें अभिनेता और उनकी पत्नी संग फिल्म की यूनिट के लोग भी दिखाई दे रहे हैं. इस समारोह में अभिनेता ने मदद का ऐलान किया है. जिसकी तस्वीरें शेयर की हैं.
#VarunDhawan and #NatashaDalal donated https://t.co/jqARXdxHiQ lakh as relief assistance to the fire victims of #Longliang at Lazu Circle at Tirap District, Arunachal Pradesh.
Varun has been camping in #Ziro since Feb, shooting for his upcoming movie #Bhediya pic.twitter.com/gFj1ikaS4h
— Dipro Ziro (@DiproZiro) April 5, 2021
बात करें वरुण धवन की फिल्म की तो भेड़िया एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म में वरुण धवन संग कृति सेनन, अभिषेक बनर्जी भी अहम भूमिका में हैं. ये फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी. इस फिल्म के अलावा वरुण जुग जुग जियो में नजर आने जा रहे हैं. इस फिल्म में अनिल कपूर और नीतू सिंह भी अहम भूमीला में हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2021 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

