फिल्म 'शमशेरा' में रणबीर कपूर संग दिखेंगी यह अभिनेत्री
पिछले हफ्ते की शुरुआत में यशराज फिल्म्स ने अपनी अगली फिल्म 'शमशेरा' की घोषणा की थी. इस फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. अब इस फिल्म को लेकर एक और खबर सामने आ रही है. 'शमशेरा' में अभिनेत्री के रूप में वाणी कपूर को देखा जाएगा.
मुंबई: पिछले हफ्ते की शुरुआत में यशराज फिल्म्स ने अपनी अगली फिल्म 'शमशेरा' की घोषणा की थी. इस फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. यह एक एक्शन फिल्म होगी और रणबीर इसमें एक डकैत के किरदार में नजर आएंगे. इस घोषणा के साथ यशराज फिल्म्स की ओर से फिल्म का एक छोटा सा टीजर भी रिलीज किया गया था . फिल्म के टाइटल के साथ टैग लाइन दी गई थी 'करम से डकैत, धर्म से आजाद'. इसके बाद करण मल्होत्रा की इस फिल्म से जुड़ी एक और घोषणा की गई थी कि 'शमशेरा' में संजय दत्त विलेन का किरदार निभाएंगे.
अब इस फिल्म को लेकर एक और खबर सामने आ रही है. 'शमशेरा' में अभिनेत्री के रूप में वाणी कपूर को देखा जाएगा. फिल्म के निर्देशक करण मल्होत्रा ने इस बात की पुष्टि की. एक बयान जारी कर उन्होंने कहा," फिल्म में वाणी रणबीर की नायिका की भूमिका में हैं और उनके किरदार के सफर में महत्वपूर्ण सहयोगी हैं. उनके किरदार का ग्राफ फिल्म की पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ है." उन्होंने यह भी कहा कि इस किरदार के लिए वाणी बिल्कुल उपयुक्त हैं. वह एक अच्छी अदाकारा,डांसर और खूबसूरत हैं. हम दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पर्दे पर कुछ नया व शानदार लाना चाहते थे और वाणी इसके लिए बिल्कुल फिट हैं.

रणबीर कपूर इस फिल्म में बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहे हैं. फिल्म को लेकर ऑडियंस में काफी उत्सुकता भी है. आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है और अगले साल के मध्य तक इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा. (इनपुट : आईएएनएस)
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2018 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

