बॉलीवुड

COVID-19: हॉट एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने TikTok मास्टरक्लास से जुटाए 5 करोड़ रूपए, किया डोनेट

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने कोरोनोवायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए पांच करोड़ रुपये दान दिए हैं. उनका कहना है कि हमें एक साथ आने की जरूरत है और कोई भी दान छोटा नहीं होता.

COVID-19: हॉट एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने TikTok मास्टरक्लास से जुटाए 5 करोड़ रूपए, किया डोनेट
उर्वशी रौतेला (Photo Credits: Instagram)

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने कोरोनो वायरस महामारी (Pandemic Coronavirus) के खिलाफ लड़ाई के लिए पांच करोड़ रुपये दान दिए हैं. उनका कहना है कि हमें एक साथ आने की जरूरत है और कोई भी दान छोटा नहीं होता. हाल ही में, उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों को वर्चुअल डांस मास्टरक्लास (Virtual Dance Masterclass) आयोजित करने की जानकारी दी.

उसका सत्र उन सभी के लिए मुफ्त में खुला है जो अपना वजन कम करना चाहते हैं और नृत्य सीखना चाहते हैं. सत्र में, उन्होंने जुम्बा, तबता और लैटिन नृत्य सिखाया. टिकटॉक (TikTok) पर डांस मास्टरक्लास ने उन्हें 1.8 करोड़ लोगों के साथ जोड़ा. इससे उर्वशी को पांच करोड़ रुपये मिले जिसे उन्होंने कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई दान कर दिया. ये भी पढ़ें: हॉट एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने बेड पर लेटकर लॉन्जरी में पोस्ट की बोल्ड फोटो, उड़ाए फैंस के होश

 

View this post on Instagram

 

A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳Actor🇮🇳 (@urvashirautela) on

उन्होंने कहा, "मैं सभी की बहुत आभारी हूं, जो कुछ भी वे कर रहे हैं, न केवल अभिनेताओं, राजनेताओं, संगीतकारों या पेशेवर एथलीटों के लिए, बल्कि आम लोगों के लिए भी, क्योंकि हम सभी को एक साथ रहने की आवश्यकता है और हम सभी को उनके समर्थन की आवश्यकता है. कोई भी दान छोटा नहीं होता. हम साथ मिलकर इसे पूरी दुनिया से हरा सकते हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).