बॉलीवुड

ट्विटर पर उठी Kareena Kapoor Khan को बॉयकॉट करने की मांग, वजह हैरान कर देने वाली

करीना ने रामायण पर बन रही फिल्म में सीता का किरदार निभाने के लिए 12 करोड़ रुपए की मांग की है. जिसके बाद से यूजर्स लगातार करीना पर निशाना साध रहे हैं.

ट्विटर पर उठी Kareena Kapoor Khan को बॉयकॉट करने की मांग, वजह हैरान कर देने वाली
करीना कपूर खान (Image Credit: Yogen Shah)

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) वैसे तो सोशल मीडिया पर आए दिन ट्रेंड में रहती हैं. कभी अपने लुक के चलते तो कभी अपनी पोस्ट के चलते. लेकिन अब एक्ट्रेस के खिलाफ सोशल मीडिया बॉयकॉट (Boycott) की मांग उठ रही है. फैंस सोशल मीडिया पर बॉयकॉट करीना को ट्रेंड कर रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ऐसी कौन बात है जिसके चलते इतने भड़के हुए है और करीना को बॉयकॉट करने की मांग कर रहें हैं.

दरअसल सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है जिसके मुताबिक करीना ने रामायण पर बन रही फिल्म में सीता का किरदार निभाने के लिए 12 करोड़ रुपए की मांग की है. जिसके बाद से यूजर्स लगातार करीना पर निशाना साध रहे हैं.

करीना पर निशाना साध रहे हैं यूजर्स 

वैसे स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक राइटर वी विजेंद्र प्रसाद ने खबरों को गलत बताया है. उन्होंने कहा कि करीना को कभी ये रोल ऑफर नहीं हुआ. वो इसके लिए परफेक्ट नहीं है. लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स का गुस्सा शांत होता नहीं दिखाई दे रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2021 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).