बॉलीवुड

Fan Ask For Smoking With SRK: शाहरुख खान के साथ सिगरेट पीना चाहता था ट्विटर यूजर, एक्टर के जवाब ने जीत लिया सबका दिल

31 साल पूरे होने पर शाहरुख ने फैन्स के साथ ट्विटर पर Ask SRK सेशन रखा. इस दौरान एक फैन ने शाहरुख को साथ में सिगरेट पीने के बारे में पूछ लिया.

Fan Ask For Smoking With SRK: शाहरुख खान के साथ सिगरेट पीना चाहता था ट्विटर यूजर, एक्टर के जवाब ने जीत लिया सबका दिल

शाहरुख खान को बॉलीवुड में 31 साल पूरे हो चुके हैं. उन्होंने 25 जून 1992 में फिल्म 'दीवाना' से एक्टिंग डेब्यू किया था. 31 साल पूरे होने पर शाहरुख ने फैन्स के साथ ट्विटर पर Ask SRK सेशन रखा. इस दौरान एक फैन ने शाहरुख को साथ में सिगरेट पीने के बारे में पूछ लिया.

फैन ने सिगरेट साथ पीने का ऑफर दे दिया, जिस पर शाहरुख ने मजेदार जवाब दिया. फैन का सवाल था, 'साथ में सिगरेट पीने चलोगे क्या?' जवाब में शाहरुख ने लिखा, 'मैं अपनी बुरी आदतें अकेले ही करता हूं.' शाहरुख के इस जवाब ने फैन्स का दिल जीत लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2023 11:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).