बेटी नितारा ने किया ट्विंकल खन्ना का मेकअप, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फोटो की शेयर
ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई है. हाल ही में ट्विंकल ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया हैट्विंकल ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने नए मेकअप आर्टिस्ट को रूबरू किया है.
कोविड-19 के कारण आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सितारों तक हर कोई अपने घर पर मौजूद है और अपनी फैमिली के साथ समय बीता रहे है. सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार्स ज्यादा एक्टिव हो गए हैं. आए दिन वे अपनी फोटोज और वीडियो के जरिए फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं. इसी बीच ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई है. हाल ही में ट्विंकल ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने नए मेकअप आर्टिस्ट को रूबरू किया है.
ट्विंकल खन्ना ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है. जिसमें उन्होंने अपनी बेटी को मेकअप आर्टिस्ट के रूप में इंट्रोड्यूस किया है. इस फोटो में उनकी लाडली ने उनका मेकओवर किया है. इस फोटो में नितारा ने अपनी मां के आइब्रो को डार्क कर दिया है साथ ही चेहरे पर ब्लशर लगाया है. हालांकि इस फोटो में भी ट्विंकल बहुत क्यूट लग रही है. यह भी पढ़े: ट्विंकल खन्ना ने पापा राजेश खन्ना की याद में पोस्ट किया 46 साल पुराना वीडियो, पहले सुपरस्टार का ये इंटरव्यू जीत लेगा आपका दिल
ट्विंकल ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,"छोटी ने मुझे बढ़िया मेकओवर दिया है." साथ ही अपनी मेकअप आर्टिस्ट नम्रता सोनी को टैग करते हुए लिखा है,"यह देखो तुम्हे कड़ी टक्कर मिलने वाली है."
ट्विंकल के इस क्यूट फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है. उनके कई सारे फैंस कमेंटस कर रहे है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 05:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

