बॉलीवुड

ट्विंकल खन्ना ने उतारी पीएम नरेंद्र मोदी की नकल, मेडिटेशन करती आईं नजर, देखें फोटो

ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर विभिन्न मुद्दों को लेकर ट्विटर पर अपनी राय सामने रखती हैं. अब उनका एक ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. ट्विंकल ने एक फोटो शेयर की हैं जिसमें वह मेडिटेशन करती हुई नजर आ रही हैं.

ट्विंकल खन्ना ने उतारी पीएम नरेंद्र मोदी की नकल, मेडिटेशन करती आईं नजर, देखें फोटो
ट्विंकल खन्ना और पीएम नरेंद्र मोदी (Photo Credits: Twitter)

ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर विभिन्न मुद्दों को लेकर ट्विटर पर अपनी राय सामने रखती हैं. अब उनका एक ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. ट्विंकल ने एक फोटो शेयर की हैं जिसमें वह मेडिटेशन करती हुई नजर आ रही हैं. बता दें कि हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने केदारनाथ की एक गुफा में मेडिटेशन की थी. इसके बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थी. फोटोज को लेकर कई मीम्स भी बनाए गए. अब ट्विंकल के कैप्शन को देखकर भी ऐसा लग रहा है कि वह पीएम नरेंद्र मोदी की नकल उतारने की कोशिश कर रही हैं.

ट्विंकल ने तस्वीर के साथ लिखा कि, "आप लोग रजिस्टर कर लीजिए..पिछले कुछ दिनों में मैंने इतनी आध्यात्मिक तस्वीरें देखी हैं कि मैं वर्कशॉप की सीरीज शुरू करने जा रही हूं- मेडिटेशन फोटोग्राफी-पोज और एंगल्स. मुझे ऐसा लगता है कि वेडिंग फोटोग्राफी के बाद यही एक बड़ी चीज होने वाली है."

आपको बता दें कि हाल ही में ट्विंकल खन्ना के पति और बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने पीएम मोदी का इंटरव्यू लिया था. बातचीत के दौरान नरेंद्र मोदी ने ट्विंकल खन्ना को लेकर मजाक भी किया था. उन्होंने अक्षय से कहा था कि, "मैं सोशल मीडिया जरूर देखता हूं. इससे मुझे बाहर क्या चल रहा है.. इसकी जानकारी मिलती है. मैं आपका भी और ट्विंकल खन्ना जी का भी ट्विटर देखता हूं और जिस तरह वो मुझ पर गुस्सा निकालती हैं, तो मैं समझता हूं कि इससे आपके परिवार में बहुत शांति रहती होगी."

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2019 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).