बॉलीवुड

Shocking: अक्षय कुमार ने शो के प्रमोशन के लिए खुद को लगाई आग, ट्विंकल खन्ना ने दी ये धमकी

मंगलवार को मुंबई में अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) की अगली वेब सीरीज के लॉन्च के लिये एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी इस वेब सीरीज को खास अंदाज में प्रमोट करते हुए नजर आएं.

Shocking: अक्षय कुमार ने शो के प्रमोशन के लिए खुद को लगाई आग, ट्विंकल खन्ना ने दी ये धमकी
ट्विंकल खन्ना को नहीं पसंद आया अक्षय कुमार का फायर स्टंट (Photo Credits: Yogen Shah)

मंगलवार को मुंबई में अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) की अगली वेब सीरीज के लॉन्च के लिये एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी इस वेब सीरीज को खास अंदाज में प्रमोट करते हुए नजर आएं. उन्होंने अपने शरीर पर आग लगाकर रैंप वॉक की. उनका यह स्टंट देखकर वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए. अक्षय के स्टंट की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. अब ट्विंकल खन्ना (Twinke Khanna) ने भी अपने पति के स्टंट पर प्रतिक्रिया दी है.

ट्विंकल खन्ना ने ट्विटर पर लिखा कि, "बकवास! इस तरह से मुझे इस बात की जानकारी मिली कि आपने खुद को आग लगाने का निर्णय लिया था. आप घर आओ...मैं आपको जान से मार दूंगी...अगर आप यहां पर बच गए.....भगवान मेरी सहायता करो." अक्षय ने ट्विंकल की धमकी देखकर एक ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि, " अब ये कुछ ऐसा है जिससे मुझे सच में डर लगता है."

यह भी पढ़ें:-  Sooryavanshi First Look: पुलिसिया अंदाज में दिखे अक्षय कुमार, ईद 2020 पर देंगे दस्तक

आपको बता दें कि अक्षय कुमार की इस सीरीज का नाम 'द एंड' (The End) है. यह एक एक्शन थ्रिलर शो होगा और जिस तरह से इस शो को लॉन्च किया गया है, अभी से लोगों में इस सीरीज के लिए उत्सुकता बढ़ गई है. अमेजन प्राइम वीडियो ओरिजिनल का यह मल्टी-सीजन शो वर्तमान में फॉर्मेटिव स्टेज पर है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2019 11:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).