बॉलीवुड

Sooryavanshi First Look: पुलिसिया अंदाज में दिखे अक्षय कुमार, ईद 2020 पर देंगे दस्तक

अक्षय कुमार की अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' का फर्स्ट लुक आज इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया. यहां देखें

Sooryavanshi First Look: पुलिसिया अंदाज में दिखे अक्षय कुमार, ईद 2020 पर देंगे दस्तक
फिल्म 'सूर्यवंशी' से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक (Photo Credits: File Photo)

अक्षय कुमार जहां अपनी फिल्म 'केसरी' (Kesari) को लेकर काफी बीजी चल रहे हैं वहीं उनकी अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' का फर्स्ट लुक इंटरनेट पर देखने को मिला है. 'सिंघम' और 'सिम्बा' जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले निर्देशक रोहित शेट्टी एक बार फिर पुलिस पर केन्द्रित फिल्म 'सूर्यवंशी' लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार को कास्ट किया गया है. वहीं इस फिल्म का निर्माण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले किया जा रहा है.

आज करण जौहर ने इस फिल्म से अक्षय कुमार के फर्स्ट लुक को ट्विटर पर शेयर किया. फर्स्ट लुक फोटो शेयर करके करण ने लिखा, "ईद 2020 में गोली के बदले मिलेगी गोली. सूर्यवंशी में नजर आएंगे खिलाड़ी अक्षय कुमार और इस फिल्म का निर्देशन ब्लॉकबस्टर मशीन रोहित शेट्टी कर रहे हैं."

पोस्टर्स को देखकर लग रहा है कि रोहित शेट्टी अपनी फिल्म 'सिंघम' और 'सिम्बा' की लिगेसी को इस फिल्म के साथ आगे लेकर जाएंगे.

फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार (Photo Credits: File Photo)

फिल्म के पोस्टर्स में अक्षय एक जांबाज पुलिस अफसर के रूप में एक्शनभरे अंदाज में नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ ही केप ऑफ गुड फिल्म्स मिलकर कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2019 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).