बॉलीवुड

SOTY 2 Actor Abhishek Bajaj's Car Meets With an Accident: कार एक्सीडेंट में बाल-बाल बची 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' एक्टर अभिषेक बजाज की जान, देखें Video

टीवी एक्टर अभिषेक बजाज की कार एक्सीडेंट की खबर प्रकाश में आई है. ये घटना 4 दिन पहले मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर घटित हुई जिसमें अभिषेक को काफी चोट भी लग गई. इस घटना के बाद एक्टर को फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी सर्जरी कराई गई.

SOTY 2 Actor Abhishek Bajaj's Car Meets With an Accident: कार एक्सीडेंट में बाल-बाल बची 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' एक्टर अभिषेक बजाज की जान, देखें Video
अभिषेक बजाज (Photo Credits: Instagram)

SOTY 2 Actor Abhishek Bajaj's Car Meets With an Accident: टीवी एक्टर अभिषेक बजाज की कार एक्सीडेंट की खबर प्रकाश में आई है. ये घटना 4 दिन पहले मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर घटित हुई जिसमें अभिषेक को काफी चोट भी लग गई. इस घटना के बाद एक्टर को फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी सर्जरी कराई गई. खुशनसीबी से वो इस हादसे में बाल-बाल बचे हैं और अब अपने घर पर मौजूद हैं. स्पॉटबॉय की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा करते हुए अभिषेक ने बताया कि उनके आगे की गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिसके बाद वो अपनी गाड़ी को नियंत्रण में लाने की कोशिश करने लगे और इस दौरान उनकी गाड़ी के टायर फट गए जिसके बाद उनकी कार स्लिप होकर पलट गई.

अभिषेक ने बताया उनके साथ गाड़ी में उनकी बहनें भी मौजद थी जिनका नाम है एकता और अंबिका. एक्टर ने कहा कि भगवान की दया से वें सभी बच गए. इस घटना में कार के शीशे एक्टर के मुंह पर आ गिरे जिसके चलते उन्हें 16 टांके लगाए गए. दुर्घटना के बाद वो और उनकी बहन बाहर निकली और छोटी बहन को बाहर निकलने में मदद की. वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें करीब के अस्पताल पहुंचाया.

ये भी पढ़ें: Govinda Son Yashwardhan Car Accident: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के बेटे यशवर्धन की कार का हुआ एक्सीडेंट

अभिषेक ने बताया कि ये हादसा इतना भयावह था कि उन्हें इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि उन्हें कहां-कहां से खून निकल रहा है. लेकिन खुशनसीबी से उनकी बहनों को सिर्फ मामूली चोटें आई हैं.  उन्होंने कहा, "मेरी बॉडी में कांच के टुकड़े घुस गए और इसलिए सर्जरी कराना जरूरी था. लेकिन अब मैं ठीक हूं और बेड रेस्ट पर हूं."

आपको बता दें कि अभिषेक हिटलर दीदी, दिल देके देखो, सिलसिला प्यार का, जिंदगी के क्रॉस रोड्स और संतोषी मां जैसे टीवी शोज में काम किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2020 05:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).