फिल्म 'टोटल धमाल' का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, वीडियो देख हंसने पर हो जाएंगे मजबूर
फिल्म 'टोटल धमाल' (Total Dhamaal) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. यह 'धमाल' (Dhamaal) सीरीज की तीसरी फिल्म है. पहले दो पार्ट्स ने दर्शकों को खूब हंसाया था. अब तीसरे पार्ट का ट्रेलर देखकर भी ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म ऑडियंस का खूब मनोरंजन करेगी.
फिल्म 'टोटल धमाल' (Total Dhamaal) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. यह 'धमाल' (Dhamaal) सीरीज की तीसरी फिल्म है. पहले दो पार्ट्स ने दर्शकों को खूब हंसाया था. अब तीसरे पार्ट का ट्रेलर देखकर भी ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म ऑडियंस का खूब मनोरंजन करेगी. इस बार फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) को भी देखा जाएगा. हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया था. इस पोस्टर में हॉलीवुड सेंसेशन 'क्रिस्टल' (Crystal) अजय देवगन के कंधे पर बैठी हुई नजर आई थी. ऐनिमल एक्ट्रेस क्रिस्टल की यह पहली बॉलीवुड फिल्म है. फिल्म के एक और पोस्टर में अजय देवगन के साथ शेर नजर आया.
फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार लग रहा है. पोस्टर्स और ट्रेलर देखने के बाद इस फिल्म के लिए हमारी उत्सुकता और भी बढ़ गई है.फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने इस वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है.
Things are about to go CRAZY 😉 Make way for the wildest adventure of the year! Watch #TotalDhamaalTrailer now https://t.co/77uikBBtj9@ADFFilms @Indra_kumar_9 @saregamaglobal
— Fox Star Hindi (@foxstarhindi) January 21, 2019
यह भी पढ़ें:- अजय देवगन ने इस एक्टर को फिल्म 'टोटल धमाल' में स्टंट करने के लिए मनाया
फिल्म 'टोटल धमाल' में रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), अरशद वारसी (Arshad Warsi), जावेद जाफरी (Javed Jaffrey), संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) और पितोबाश त्रिपाठी (Pitobash Tripathy) भी नजर आएंगे. इंद्र कुमार (Indra Kumar) ने इस फिल्म का निर्देशन किया है और यह फिल्म 22 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2019 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

