बॉलीवुड

Total Dhamaal Quick Review: कॉमेडी के साथ खामियों से भी भरपूर है अजय देवगन की यह फिल्म

फिल्म 'टोटल धमाल' (Total Dhamaal) ने आज बड़े पर्दे पर दस्तक दे दी है. इस फिल्म का ये स्पेशल रिव्यू सबसे पहले यहां पढ़ें

Total Dhamaal Quick Review: कॉमेडी के साथ खामियों से भी भरपूर है अजय देवगन की यह फिल्म
टोटल धमाल, (Photo Credit: Twitter)

फिल्म 'टोटल धमाल' (Total Dhamaal) ने आज बड़े पर्दे पर दस्तक दे दी है. इस फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgan), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit), अनिल कपूर (Anil Kapoor), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), अरशद वारसी (Arshad Warsi), जावेद जाफरी (Javed Jaffrey), संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) और पितोबाश त्रिपाठी (Pitobash Tripathy) जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं. इंद्र कुमार (Indra Kumar) ने इस फिल्म का निर्देशन किया है. इस वक्त हम इस फिल्म का फर्स्ट शो देख रहे हैं. फिल्म का पहला हाफ ख़त्म हो चुका है और अभी तक 'टोटल धमाल' की कहानी काफी हाफ हद तक पहले हाफ से मिलती जुलती है.

फिल्म के पहले हाफ में ऐसे कई सीन्स जो आपको खूब हंसाएंगे. धमाल सीरीज के हर पार्ट की तरह इस फिल्म में भी लॉजिक ढूंढना बेकार है मगर इस ब्रेनलेस कॉमेडी के कुछ दृश्य काफी दमदार है. अभिनय की बात करें तो अजय देवगन, माधुरी दीक्षित , अनिल कपूर और जावेद जाफरी की परफॉरमेंस काफी प्रभावित करती है. फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर भी बढ़िया लेकिन म्यूजिक निराश करता है. ऐसा लगता है मानो जबरदस्ती फिल्म में गाने डालने को कोशिश करती है. फिल्म का पहला हाफ हंसाता है लेकिन फिल्म में खामियां भी है. अब देखना होगा की टोटल धमाल का दूसरा हाफ कैसा होता है.

हम उम्मीद करते हैं कि फिल्म 'टोटल धमाल' का यह क्विक रिव्यू आपको पसंद आया होगा. फिल्म के पूरे रिव्यू के लिये लेटेस्टली के साथ बने रहें.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2019 09:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).