बॉलीवुड

Tokyo Olympics में भारतीय महिला हॉकी टीम की हार देखकर बोले Shah Rukh Khan, कहा- दिल टूट गया

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 4-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी है. इस हार के साथ ही भारतीय हॉकी टीम की टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने का सपना भी चकनाचूर हो गया. लेकिन हार के बावजूद सोशल मीडिया पर टीम की जमकर तारीफ हो रही है.

Tokyo Olympics में भारतीय महिला हॉकी टीम की हार देखकर बोले Shah Rukh Khan, कहा- दिल टूट गया
शाहरुख खान ने की टीम की तारीफ (Photo Credits: Twitter)

टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) में आज भारतीय महिला हॉकी टीम (India Women's National Field Hockey Team) को मुकाबला ग्रेट ब्रिटेन (Great Britain) की महिला हॉकी टीम से हुआ. कांस्य पदक के लिए हुए इस मुकाबले ने टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया. लेकिन मजबूत जस्बा दिखाने बावजूद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 4-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी है. इस हार के साथ ही भारतीय हॉकी टीम की टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने का सपना भी चकनाचूर हो गया. लेकिन हार के बावजूद सोशल मीडिया पर टीम की जमकर तारीफ हो रही है.

बॉलीवुड बादशाह खान यानि शाहरुख खान ने भी इस टीम इंडिया की जमकर तारीफ की है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि दिल टूट गया. लेकिन हमारे सिर को ऊंचा रखा आपने. भारतीय महिला हॉकी टीम आपने ने शानदार खेला. आप सभी ने पूरे भारत में हर किसी को प्रेरित किया है. यही जीत है.

आपको बता दे कि इस बार टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने जिस तरह का खेल दिखाते हुए आगे बढ़ रह थी. उसकी तुलना फिल्म चक दे इंडिया की टीम से होने लगी थी. हर कोई इस टीम से मेडल की उम्मीद लगा रहा था. हालांकि टीम के हाथ कोई मेडल नहीं लगा लेकिन इस टीम की हर तरफ तारीफ हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2021 09:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).